Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा के निर्देशन में जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित ‘‘यातायात नियमों के प्रति जागरूता’’ वाली झांकी को मिला प्रथम स्थान, माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन ने किया पुरूस्कृत

Aditi News Team

Fri, Jan 27, 2023
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा के निर्देशन में जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित ‘‘यातायात नियमों के प्रति जागरूता’’ वाली झांकी को मिला प्रथम स्थान, माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन ने किया पुरूस्कृत*   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप शेण्डे व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, श्री पंकज परमार के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु को कम करने व आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में यातायात जागरूकता वाली झांकी की प्रस्तुति दी गई। शहर के विभिन्न विभागों/संस्थाओं की 15 झांकियों में से यातायात पुलिस जबलपुर की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुरूष्कृत किया गया । झांकी में निम्न योजना/यातायात संदेषों/नियमों की प्रस्तुति दी गई। 👉 झांकी में शासन की गुड सेमेरिटन योजना( नेक व्यक्ति ) जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति जो तत्परता से गोल्डन ऑवर में अस्तपाल /ट्रामा केयर सेंटर पहॅुचाकर जान बचाने वाले नेक व्यक्ति को शासन द्वारा 5000/-रूपये की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। 👉 इंटरसेप्टर व्हीकल-इस व्हीकल में लगे स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से आने वाले वाहनों की स्पीड का पता लगाया जाकर नियमानुसार मो.व्ही.एक्ट की कार्यवाही की जाती है। 👉 शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटना, 👉 सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर यातायात नियमों/संदेशों/संकेंतो इत्यादि की प्रस्तुति, यातायात जागरूकता वाली झांकी तैयार करने व प्रस्तुति देने में थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक श्री मोहनसिंह ठाकुर, सूबेदार अमित शिववंशी, सूबेदार रोशनी केशरवानी, सूबेदार वीरेन्द्र आरख, प्रधान आरक्षक कन्हाई भट्टाचार्य ,बूजेश शर्मा, आरक्षक रोहित शर्मा, आनंद गौतम, संतोष सिंह, कुंदन सिंह, गिरिश, चेतराम, कुमेर पेंटर महेन्द्र, मुकेश एवं भोलेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें