Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Sat, Feb 25, 2023
पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में विद्यालय परिवार द्वारा 8 वी की छात्राओं को विदाई दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के प्रधानपाठक रजनीश गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने अपने उदबोधन में कहा कि शाला स्तर पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन एक शानदार कार्य है। उन्होंने शाला के छप्पर की मरम्मत, विद्युत कार्य एवं मैदान का सीमेंटीकरण कराने का आश्वासन दिया। पार्षद सुरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि परीक्षाएं नजदीक है छात्राएँ बेहतर पढ़ाई करें एवं अच्छे अंक हासिल करें। पार्षद आनंद दुबे ने कहा कि घर पर छात्राएँ पढ़ाई के लिए अधिक समय दें । कार्यक्रम में छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे प्रसन्न खत्री, राजेश गुप्ता, वंदना दुबे, कृष्णा चौहान, मंजुलता नेमा, मालती आर्य , सपना बसेडिया, कमलेश कोरी ,लता तिवारी सहित अनेक शिक्षको एवं छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें