Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: प्रशिक्षण में गाडरवारा, सेठान स्कूल की माँ की बगिया की हुई सराहना

Aditi News Team

Thu, Mar 24, 2022
प्रशिक्षण में सेठान स्कूल की माँ की बगिया की हुई सराहना गाडरवारा। साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेठान की शासकीय प्राथमिक शाला की माँ की बगिया की भोपाल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में सराहना हुई है। उल्लेखनीय है की भोपाल की वाल्मी संस्था में इन दिनों 2 दिवसीय रसोइयों एवं मां की बगिया के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण में वाल्मी संस्था द्वारा सेठान स्कूल में तैयार की गई माँ की बगिया की विशेषताओं से समस्त मास्टर ट्रेनर्स को बताया गया एवं उसी के अनुरूप शालाओं में मां की बगिया बनाने की बात पर जोर दिया गया । प्रशिक्षण में जिला पंचायत से राजेन्द्र अग्रवाल , बीएसी योगेन्द्र झारिया, शिक्षक दीपक दुबे एवं रसोइया श्रीमती चंदा मालवीय सहभागिता कर रहे है। विदित हो कि सेठान में प्राथमिक शिक्षक अनुरुद्ध अवस्थी के सार्थक प्रयासों से ही माँ की बगिया तैयार हुई है।

Tags :

जरूरी खबरें