Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बरेली (रायसेन), कोरोना काल मे जनता के साथ खड़े रहे नरेंद्र शिवाजी पटेल, जब सगे संबंधी भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो रहे थे तब करवाया उनका अंतिम संस्कार

Aditi News Team

Fri, May 5, 2023
कोरोना काल मे जनता के साथ खड़े रहे नरेंद्र शिवाजी पटेल, जब सगे संबंधी भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो रहे थे तब करवाया उनका अंतिम संस्कार कोरोना किट बेपोलाइजर मास्क सहित जरूरी दवाइयों का लगातार किए वितरण बरेली (रायसेन) ___उदयपुरा विधानसभा से भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शिवाजी पटेल, क्षेत्र में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, खेल हो, या कोई धार्मिक आयोजन, कोई बीमारी से पीड़ित हो, या कोई समस्या हो , लोगों को बस एक ही नाम याद आता है नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जिले भर में घर घर तक, बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सबमे लोकप्रिय हैं । इसका मुख्य कारण है, क्षेत्र से आत्मीय लगाव। नरेंद्र शिवाजी पटेल ने प्रारंभिक शिक्षा बरेली में प्राप्त कर, इंजीनियरिंग की शिक्षा विदिशा,भोपाल व नईदिल्ली में प्राप्त की । उन्होंने बरेली जन्मक्षेत्र को ही कर्मक्षेत्र बनाया भाजपा पार्टी के दायित्व के कारण बरेली को हमेशा अपने ह्रदय में रखा। बरेली के किसी भी व्यक्ति ने कभी फोन पर भी संपर्क किया उसको तवज्जो दी, और हर संभव उसकी मदद की । राजनीति में आपने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश मंत्री सहित युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रहे। वर्तमान में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पद पर सेवाएं दे रहे है । नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कोरोना काल मे भी जारी रखी सेवाएं जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था । हर तरफ हाहाकार मचा था । सबको अपनी अपनी पड़ी थी । कोई राशन को परेशान था तो कोई आपदा को अवसर बनाकर कालाबाज़ारी कर रहा था, तो कोई अपनो के खो जाने के गम में डूबा था, ऐसे में नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपना धैर्य रखा और सबके साथ खड़े रहे और गरीब असहाय लोगों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिये। जगह जगह जरूरतमंद व्यक्तियो को भोजन दवाइयां मास्क सेनेटाइजर बेपोलाइजर इत्यादि किट सहित वितरित किए । उस महामारी में जब, सगे संबंधी भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो रहे थे, कोरोना के संक्रमण से डर रहे थे, ऐसे में भाई नरेंद्र शिवाजी पटेल अपने साथियों को लेकर लोगों की मदद की। और अंतिम संस्कार भी करवाया।

Tags :

जरूरी खबरें