Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: भाजपा सरकार की झूठी विकास को उजागर करने गांव गांव जाएंगे : इंजी. साहिल सिंह राजपूत

Aditi News Team

Thu, Feb 16, 2023
भाजपा सरकार की झूठी विकास को उजागर करने गांव गांव जाएंगे : इंजी. साहिल सिंह राजपूत https://youtu.be/1pMXNsz-oD0 गोटेगांव। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गांव गांव निकाली जा रही विकास यात्रा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं गोटेगांव विधायक एन पी प्रजापति के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इंजी. साहिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में गांव - गांव जाकर जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी जिसका शुभारंभ गत दिवस विधानसभा क्षेत्र के मुगली ग्राम पंचायत से हुआ। इस दौरान इंजी साहिल सिंह राजपूत ने चौपाल लगा कर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने सिर्फ लोगों को गुमराह किया है, भाजपा यह यात्रा सिर्फ पार्टी के प्रचार के लिए निकाल रही है, हम गांव गांव तक जा कर लोगों को जागरूक करेंगे। यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार सिंह राजपूत ने कहा कि जनता परेशान है और भाजपा झूठी विकास यात्रा निकाल रही है। जनजागरण के इस कार्यक्रम में सरपंच नीलेश तिवारी, भगवानदास राय, घनश्याम तिवारी, युवा कांग्रेस गोटेगांव आशीष राय, सुमित तिवारी, शिवांश जैन, हर्षित शुक्ला सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें