Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

: भृत्य की सेवानिवृति पर दी विदाई

Aditi News Team

Sun, May 1, 2022
भृत्य की सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1981 से कार्यरत भृत्य अशोक कुमार श्रीवास को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर ग्रामीणों एवं स्कूल स्टाफ ने फूल माला पहनाकर उपहार देते हुए विदाई दी। विदाई कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक विजेंद्र कौरव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण,खुरसीपार प्राचार्य राजेंश बरसैयां, संस्था प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे , ग्राम सरपंच गेंदालाल वर्मा सहित स्कूल स्टाफ से सतीश शर्मा, रमाकांत पाराशर, आर एन उपाध्याय, अखिलेश्वर कौरव, अभिषेक सोनी, लेखा साहू, रितु गुप्ता, रश्मि मालवीय एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें