Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: मदनमहल चौक स्थित हाइटेक मदनमहल पुलिस सहायता केन्द्र का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Nov 29, 2022
*मदनमहल चौक स्थित हाइटेक मदनमहल पुलिस सहायता केन्द्र का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया शुभारंभ* थाना मदनमहल क्षेत्र अंतर्गत मदनमहल चौक पर स्थित हाइटेक पुलिस सहायता केंन्द्र का आज दिनांक 29-11-2022 को शाम 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठैार, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, श्री पंकज परमार एवं थाना प्रभारी गोरखपुर श्री एस.पी.एस. बघेल, थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा श्री हेमंत बरैया तथा क्षेत्रिय जनप्रतिनिधी, एवं व्यापारीगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीयगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है थाना गोरखपुर, थाना मदनमहल एवं थाना गढा तीनों थानों की सीमाओं पर स्थित मदनमहल चौक जिसके चारों तरफ व्यापारिक प्रतिष्ठान है, जिस कारण यह एक महत्वपूर्ण पुलिस सहायता केन्द्र होगा, आसपास के व्यापारीगण एवं रहने वाले लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। मदनमहल पुलिस सहायता केन्द्र का जनसहयोग से लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कर हाईटेक बनवाते हुये पुलिस सहायता केन्द्र में सीसीटीव्ही कैमरे, पीए सिस्टम, एनाउंसमेंट सिस्टम लगाये गये है। मदनमहल पुलिस सहायता केन्द्र का जीर्णोद्धार कर पुलिस सहायता केन्द्र को जनसहयोग से हाईटेक बनाने में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखपुर श्री एस.पी.एस. बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठ राठौर, की सराहनीय भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कुछ ही दिन पूर्व निरीक्षक श्री एस.पी.एस. बघेल द्वारा थाना गोरखपुर के मण्डवा में पुलिस सहायता केन्द्र का निमार्ण कराया गया जो कि आपराधिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, तथा थाना प्रभारी ओमती के पद पर रहते हुये थाना ओमती क्षेत्र में छोटी ओमती में उडिया मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर एक हाईटेक पुलिस सहायता केन्द्र का निमार्ण कराया गया था जो कि साम्प्रदायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, साथ ही ओमती क्षेत्र में पूर्व से निर्मित पुलिस चौकी बड़ी ओमती, नेपियर टाउन व नौदरा ब्रिज को भी जन सहयोग से जीर्णोद्धार कराते हुये हाइटेक बनवाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें