Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: रायसेन देवरी,एक दिवसीय कबड्डी मैच,बॉयस एवं गर्ल्स की आठ आठ टीमें हुई सम्मिलित, विजेता टीम को नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा दिया गया पुरस्कार

रायसेन देवरी से कमर राणा की रिपोर्ट एक दिवसीय कबड्डी मैच,बॉयस एवं गर्ल्स की आठ आठ टीमें हुई सम्मिलित, विजेता टीम को नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा दिया गया पुरस्कार देवरी (रायसेन) _उदयपुरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार प्रत्याशी, नरेंद्र पटेल शिवाजी बरेली वालों की ओर से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नगर देवरी में किया गया । इस कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से आठ और बालिका वर्ग से 8 टीमें सम्मिलित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेंद्र शिवाजी पटेल , द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। इस एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में रायसेन एवं नरसिंहपुर जिले की कई टीमें सम्मिलित हुई। बालक वर्ग का सेमीफाइनल मैच देवरी, उदयपुरा तथा खमरिया, सिलवानी के बीच हुआ। जिसमें फाइनल मैच सिलवानी एवं उदयपुरा के बीच खेला गया। और सिलवानी विजेता रहा। वही बालिका वर्ग में सेमीफाइनल में गाडरवारा मंडीदीप और देवरी बरमान के बीच खेला गया। जिसमें फाइनल मैच मंडीदीप और बरमान के बीच हुआ ,जिसमें मंडीदीप विजेता रहा। बालक एवं बालिका वर्ग को प्रथम पुरस्कार की प्रोत्साहन राशि नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा दी गई, वही बालिका वर्ग में द्वितीय पुरस्कार की राशि पार्षद अशोक मामा द्वारा दी गई। इस एकदिवसीय मैच का आयोजन शुभम भाटी एवं साथियों ने किया इन मैचों में कमेंट्री अनिल पुरोहित द्वारा की गई इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, अभिज्ञान पटेल बरेली, नीरज श्रीवास्तव, सैयद खालिद, प्रिंस चौबे, लाला महेश्वरी, पंकज महेश्वरी, नितेश अवस्थी रेहान, आशु ,अकरम खान, मलखान सिंह मेहरा, एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें