Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: राष्ट्रीय सेवा योजना ने मतदाता जागरूकता हेतु की कार्यशाला आयोजित

Aditi News Team

Mon, Nov 14, 2022
राष्ट्रीय सेवा योजना ने मतदाता जागरूकता हेतु की कार्यशाला आयोजित कार्यशाला में बताया लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता जरूरी तेंदूखेड़ा। मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने, मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने व कटवाने के साथ उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ज्ञानोदय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जो रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आशुतोष नारायण नामदेव के नेतृत्व एवं निर्देशन में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन हुआ। कार्यक्रम में शिव कुमार पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारतीय लोकतंत्र की विशेषता है जनता के लिए जनता द्वारा जनता पर शासन। शत प्रतिशत मतदान एक अच्छे लोकतंत्र की पहचान है वास्तव में ऐसी चुनी हुई सरकार है राष्ट्र विकास के लिए बेहतर कार्य करती हैं। दीपक लोधी ने बच्चों से कहा की आप सभी आने वाले दो-तीन वर्षों में स्वयं मतदाता होंगे जो लोकतंत्र के लिए सरकार चुनेंगे वास्तव में आप सभी इस दिशा में मिलकर कार्य करें चाहे जन जागरण रैली हो या दीवार लेखन यह सारे कार्य जनजागरूकता के लिए आवश्यक होते हैं। रासेयो अध्यक्ष ने कहा की वास्तव में भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोगों को मतदान का महत्व समझाने के लिए समय-समय पर चुनाव आयोग द्वारा जागरूक किया जाता है इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फोटोयुक्त परिचय पत्र बनाने तथा और आवश्यक जो सुविधाएं मतदाताओं को दी जाती हैं उसके बारे में जानकारी देना साथ ही शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए लोगों को जागरूक करना वास्तव में अशिक्षा के कारण, कार्य के बोझ के चलते लोग मतदान नहीं कर पाते इसके लिए जागरूकता जरूरी है केवल वोटर बन्ना जरूरी नहीं है बल्कि वोट देना आवश्यक है। हमारा दायित्व बनता है कि हम इकाई के माध्यम से जन जागरण रैली निकालकर घर घर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम में मनोज कुमार दुबे, शिव कुमार पटेल, गणित के अनुभवी शिक्षक दीपक लोधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कृष्णा राय, सजल कोरी, राजा पटेल, राहुल पटेल, भरत पटेल, सुमित पटेल, दीपक पटेल, रंजीत पटेल, मोहित नामदेव के साथ बहुत से स्वयं सेवकों की सहभागिता रही।

Tags :

जरूरी खबरें