Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: विकासखंड स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता संपन्न

Aditi News Team

Mon, Mar 28, 2022
विकासखंड स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता संपन्न गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड अंतर्गत आठ जन शिक्षा केंद्रों के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। प्रतियोगिता आयोजन के प्रथम राउंड में छात्र-छात्राओं द्वारा 40 वैकल्पिक प्रश्नों को हल किया गया। इसके बाद द्वितीय राउंड में जोड़ी बनाकर पास राउंड के अंतर्गत प्रत्येक टीम से दो-दो प्रश्न पूछे गए।प्रतियोगिता के तृतीय राउंड में चित्र दिखाकर तथा ऑडियो सुना कर दो-दो मिनट का समय देकर प्रत्येक टीम से दो-दो प्रश्न पूछे गए। चतुर्थ राउंड में रैपिड फायर के अंतर्गत प्रत्येक टीम से पाँच-पाँच प्रश्न पूछे गए। इसमें प्रत्येक सही प्रश्न पर पाँच अंक तथा गलत प्रश्न पर दो अंक काटे जाने का प्रावधान रहा। प्रतियोगिता के प्रथम राउंड का पर्यवेक्षण कार्य उमेश मेहरा एवम रामेश्वर कौरव तथा उत्तर सीट का मूल्यांकन सत्यम ताम्रकार एवम अजय नामदेव द्वारा किया गया। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ राउंड का संचालन बुलंद कुशवाहा, संजय सोनी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में अंक गणना तथा विश्लेषण का कार्य बीएसी अरुण दुबे एवं सत्यम ताम्रकार द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम टीम में केशव रजक ग्राम (बटेसरा) एवम प्रियंका गौंड ग्राम (गाँगई) तथा द्वितीय टीम के रूप में अमित वर्मा ग्राम (पचामा) एवम गोविंद दीक्षित ग्राम ( मालहनवाड़ा) ने स्थान प्राप्त किया। समस्त चयनित एवं सहभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। विकासखण्ड स्तर पर चयनित छात्र 25 अप्रैल को जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता देंगे। प्रतियोगिता के समापन में बीआरसी डी के पटैल ने उपस्थित छात्र छात्राओं को विद्यालय स्तर की प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेकर सक्रिय सहभागिता देने की बात कही। उक्त प्रतियोगिता के संचालन में अरुण दुबे बीएसी, अजय नामदेव, सत्यम ताम्रकार, बुलंद सिंह कुशवाहा, संजय सोनी, अनूप पालीवाल, नेतराम कौरव, हरिओम स्थापक, उमेश मेहरा, रामेश्वरम दयाल कौरव, नरेश राय, कैलाश कहार इत्यादि का सहयोग प्राप्त हुआ। विदित हो कि उक्त प्रतियोगिता राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन में संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें