Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

: विनीत कौरव की सेवानिवृति पर दी विदाई 

Aditi News Team

Tue, Jan 31, 2023
विनीत कौरव की सेवानिवृति पर दी विदाई ग्रामवासियों एवं शिक्षको ने दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम बोदरी की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक विनीत कुमार कौरव को शासकीय सेवा पूर्ण होने पर ग्राम सरपंच भाईजी कहार सहित ग्रामवासियों एवं शिक्षको ने शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर आत्मीय विदाई दी। शाला परिसर में आयोजित विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया तदोपरांत श्री कौरव एवं अतिथियों का स्वागत शाला के शिक्षको अमित जैन प्रतिभा श्रीवास्तव, विद्या शर्मा एवं मंजू मेहरा ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में शाला की छात्राओं ने स्वागत गीत , नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शाला स्टाफ की तरफ से अभिनंदन पत्र श्री कौरव को भेंट किया गया जिसका वाचन शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी ने किया। विदाई कार्यक्रम में अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। कार्यक्रम में साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा, के के वर्मा, जयमोहन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक सहित अन्य वक्ताओं ने विनीत कौरव द्वारा प्रधानपाठक रहते हुए शाला में दिये योगदान को सराहा । कार्यक्रम में सेवानिवृत हो रहे प्रधानपाठक विनीत कौरव ने उन्हें मिले सहयोग के लिए शिक्षको के प्रति आभार जताया। विदाई कार्यक्रम का संचालन बीएसी संदीप स्थापक एवं आभार प्रदर्शन प्रतिभा श्रीवास्तव ने किया। विदाई कार्यक्रम में प्राचार्य जयमोहन शर्मा, अनिल स्थापक, आर पी महिलांग, आर पी गोस्वामी, पूनमचंद दुबे, विनोद कौरव, मधुसूदन पटैल, राहुल कोरी, पंकज स्थापक, अरविंद शर्मा, रीताराज, सुखराम रैकवार, एस एन उपाध्याय, प्रकाश चंद अवस्थी सहित श्री कौरव के परिजन आराम बाई कौरव, प्रमोद कौरव, प्रदीप कौरव, विनय कौरव, विकास कौरव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं शाला के बच्चे उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें