Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: विप्र कुल शिरोमणि भारत के महान शहीद पंडित चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर विनम्र शृद्धाजंलि,(दोहे)

Aditi News Team

Mon, Feb 27, 2023
विप्र कुल शिरोमणि भारत के महान शहीद पंडित चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर विनम्र शृद्धाजंलि।   चंद्रशेखर आज़ाद (दोहे )  सुशील शर्मा    जन्म भाभरा में हुआ ,जगरानी थीं मात। पंडित सीताराम घर ,जन्मा चंद्र प्रभात।   भील बालकों संग में ,पला बढ़ा था वीर। शेरों के सँग खेल कर ,खूब चलाए तीर।   जलियाँवाला बाग में ,हुआ घोर संहार। भारत के हर युवा का ,शस्त्र क्रांति आधार।   असहयोग का जब हुआ ,बापू का फरमान। सड़कों पर थे सब युवा ,मन संकल्प महान।   गिरफ्तार शेखर हुए ,आंदोलन का दौर। पंद्रह बेंत शरीर पर ,मिली सजा सिरमौर।   बेंत पड़े जब पीठ पर ,शेखर करे किलोल। भारत माता हो अमर ,बस निकले मुख बोल।   लाला का बदला लिया ,कर सांडर को ढेर। राजगुरु शेखर भगत ,थे भारत के शेर।   केंद्र सभा में बम चले ,हुआ विकट विस्फोट। बटुकेश्वर श्री दत्त सँग ,करी भगत ने चोट।   भगत ,दत्त को जब मिला ,फाँसी का फरमान। हँसते हँसते दे दिया,सर्वश्रेष्ठ बलिदान।   करें मंत्रणा पार्क में ,बैठे थे आज़ाद। बाबर ने आकर किया ,गोली से संवाद।   अंतिम दम तक वो लड़े ,बची नहीं उम्मीद। खुद को गोली मार कर ,शेखर हुए शहीद।   सत्ताइस थी फरवरी ,सन इकतीस सुधन्य। अंतिम यात्रा पर गए ,शेखर रत्न अनन्य।

Tags :

जरूरी खबरें