Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना करेली की कार्यवाही

थाना ठेमी अंतर्गत करकबेल में मारपीट की घटना में फरार चल रहा आरोपी दीपक लोधी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

दो युवकों की मौत, स्कूली बच्चा घायल

नवीन सत्र 2026-2027 के लिए रोटरी क्लब गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

ज़िम्मेदार ध्यान दे

: शिक्षक दिवस के संदर्भ में विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित

Aditi News Team

Tue, Aug 22, 2023
शिक्षक दिवस के संदर्भ में विकासखंड स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित गाडरवारा ।बीते दिवस विकासखंड चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में नवीन शिक्षा नीति का क्रियान्वयन रहा। इसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। संगोष्ठी में चार सदस्यीय निर्णायक मंडल ने विभिन्न आयामो जैसे प्रस्तुतीकरण, हावभाव, शब्दचयन, समयबद्धता इत्यादि मापदंडों के आधार पर अपना निर्णय दिया। दिए गए निर्णय के अंतर्गत महिला वर्ग में प्रथम रजनी सराठे तथा पुरुष वर्ग में प्रथम सत्यम ताम्रकार माध्यमिक शिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय चीचली ने स्थान प्राप्त किया। विकासखंड स्तर पर विजयी प्रतिभागी 25 अगस्त को जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में अपनी सहभागिता देंगे। विकासखंड के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों ने विजयी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में सफल मंच संचालन विनीत नामदेव एवं आयोजन में विद्यालय से उषा कुरचानिया तथा नेहा नेमा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें