Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: समय_सीमा_बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Nov 7, 2022
कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में सोमवार 07 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सभी विभागाधिकारियों की उपस्थिति रही।बैठक में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा 50 एवं 100 दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण, जन शिकायत एवं सीएम मॉनिट के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिक शिकायतों वाले विभागों को आगामी 2 दिवसों में अधिकतम शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा जिले में फर्टिलाईजर की उपलब्धता, फसल सिंचाई हेतु नहरों के माध्यम से पानी छोड़े जाने एवं कृषकों सिचाई हेतु बिजली आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने आगामी दिवस में होने वाले राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर सभी जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Tags :

जरूरी खबरें