Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

: साँगई में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाकर शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता को किया सम्मानित

Aditi News Team

Mon, Jan 30, 2023
साँगई में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाकर शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता को किया सम्मानित गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से शुजालपुर में शिक्षाविद गिजु भाई शिक्षक सम्मान से सम्मानित ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला के माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता को संस्था के शिक्षको ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेन्द्र गुप्ता ने महात्मा गांधी जी के जीवन से जुड़ा प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हम सभी को जीवन मे गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। गिजु भाई सम्मान से सम्मानित होकर अब जिम्मेदारी बढ़ गई है। कार्यक्रम में संस्था के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव ने छात्र छात्राओं को महात्मा गांधी एवं शिक्षाविद गिजु भाई की जीवनी से अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्र चेतराम केवट ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर भाषण दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने करते हुए छात्र छात्राओं से महात्मा गांधी से व्यक्तित्व से सीखने की बात कही। कार्यक्रम में बगदरा के प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, सुरेश चौहान, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार , किरणलता ठाकुर एवं ज्योति धानक सहित शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें