Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: सालीचौका,बिकास यात्रा में भांजियों ने मामा से कालेज की मांग उठाई

Aditi News Team

Wed, Feb 15, 2023
बिकास यात्रा में भांजियों ने मामा से कालेज की मांग उठाई । https://youtu.be/fseEAcuRiaQ 15फरवरी 2023को अपने हक के लिए जागरूक ग्राम रहमा भाजपा की विकास यात्रा पहुंची उस समय भांजियों ने मामा शिवराजसिंह मुख्यमंत्री के नाम कालेज की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।मामा की भाजियों ने कॉलेज बनाने की मांग लगातार 10 साल से साली चौका और साली चौका के आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा सांसद विधायक मुख्यमंत्री जीसे लगातार मांग की जा रही है साली चौका में कॉलेज बनवाया जाए ,आज फिर विकास यात्रा के दौरान ग्राम रहमा में छात्र-छात्राओं द्वारा विकास यात्रा में आए हुए जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें छात्राओं द्वारा कहा गया है कि लगातार 10 साल से साली चौका में कॉलेज की मांग चल रही है पर ना जाने ऐसी क्या परेशानी है कि आज दिनांक तक कॉलेज का ना तो भूमि पूजन की तैयारी है और न स्वीकृति का पता जता है , उन्होंने मांग की है कि विधानसभा चुनाव के पहले पहले सालीचौका क्षेत्र में कॉलेज की स्वीकृति कर भूमि पूजन करवाया जाए जिससे कि मामा के भांजे भांजी अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। एक तरफ तो सालीचौका में ऊंची पहुंच वाले बड़े बड़े नेता और समाजसेवी अपनी पहुंच मुख्य्मंत्री ही नहीं प्रधानमंत्री तक बताने में नहीं चूकते लेकिन इसके बाद भी ना जाने अतिआवश्यक मामलों को ध्यान में क्यों नहीं रखा जाता। दुर्भाग्य है कि कॉलेज के लिए साले चौका में जो आवाज उठाई जाती है न जाने कैसे दब जाती है।साली चौका में जो 15 से20 गांव जुड़े हैं यहां के छात्र-छात्राओं को इसका फायदा मिलना चाहीए। आशा है मामा शिवराजसिंह मुख्य्मंत्री जी तक हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधि और नेतागण हम पूरी ताकत के साथ हमारी आवाज़ को आवाज़ देंगे और विधानसभा चुनाव के पूर्व कालेज स्वीकृत होकर भूमिपूजन करेंगे।  

Tags :

जरूरी खबरें