Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

: सिहोरा को जिला बनने से रोकना सिहोरा की विकास यात्रा नही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का 72 वाँ धरना

Aditi News Team

Sun, Feb 19, 2023
सिहोरा को जिला बनने से रोकना सिहोरा की विकास यात्रा नही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का 72 वाँ धरना सिहोरा:- तहसील का जिला बनना उस तहसील का विकास था जो 2001 में सिहोरा के साथ हुआ था ।बन चुके जिले को रोककर रखना और तहसील को तहसील ही रहने देना उसका विकास नहीं विकास को अवरुद्ध करना है जो मध्य प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार ने पिछले 18 वर्षों से करके रखा हुआ है। ऐसे में सिहोरा विकास की बात कहते हुए विकास यात्रा निकालना सिहोरावासियों का अपमान है।सरकार का यह दोगलापन अब सिहोरावासी समझ चुके है।यह बात सिहोरा को जिला बनाने की मांग कर रही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने रविवार को अपने 72 वें धरने में कही। *राजपत्र और कैबिनेट को झुठलाए सरकार:-* धरना स्थल पर अपनी बात रखते हुए समिति के रामजी शुक्ला ने कहा कि 11 जुलाई 2003 को मझौली,बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा और सिहोरा विकासखंड को मिलाकर सिहोरा जिला की चतुरसीमा निर्धारण का राजपत्र मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ था और एक अक्टूबर 2003 को तत्कालीन सरकार की कैबिनेट ने इसे विधिवत मंजूरी दी।इसके बाद आई वर्तमान सत्तारूढ़ सरकार ने इसे 20 वर्षो से स्थगित कर रखा है।ऐसा करने वाले यदि सिहोरा जिला की बात कर रहे है तो मजाक नही तो क्या है? *जनता से पूँछें खुद न बताएँ विकास:-* समिति के नागेंद्र क़ुररिया,विकास दुबे, अनिल जैन ने दावा किया कि सिहोरा के नेता विकास यात्रा में खुद विकास का दावा कर रहे है।समिति ने दावा किया कि एक बार जनता से पूँछे जनता सरकार को आईना दिखा देगी। जिला बनाने के 72 वें धरने में अमित बक्शी, मानस तिवारी, रामलाल साहू,नत्थू पटेल,अजय विश्वकर्मा, राजू चौरसिया,कृष्ण कुमार क़ुररिया,सुशील जैन, कौरव,अनिल क़ुररिया सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे। अनिल जैन सिहोरा 

Tags :

जरूरी खबरें