Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: हरदा,मोदी की नीतियों और नियत के कारण ही देश परिवर्तन की ओर,कमल पटेल

Aditi News Team

Wed, Nov 17, 2021

पीएम जन धन योजना के अंतर्गत देश में गरीबों के 43 करोड़ बैंक खाते खुले

हरदा।किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि नेतृत्व, नीति और नियत सही हो तो परिवर्तन आता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नियत के कारण ही देश में सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन हो रहा है। हरदा में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के तत्वाधान में क्रेडिट आउटरीच अभियान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में हितग्राहियों को संबोधित करते हुए उक्त बात कही

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने टेक्नॉलॉजी और प्रौद्योगिकी का प्रधानमंत्री बनते से ही प्रयोग किया। उसी प्रयोग का परिणाम हुआ कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत देश में गरीबों के 43 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खुले वही पिछले 60 साल में 43 सौ बैंक खाते भी नहीं खुले होंगे।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का नेतृत्व दुनिया में नंबर वन है और वे विश्व के लोकप्रिय नेता है। मोदी जी के कारण ही आज देशभर के गरीबों का बैंकों में खाता खुला है।पहले बैंक में खाता खुलवाने के लिए बैंक गारंटी की जरूरत पड़ती थी और उनका कोई खाता नहीं खोलता था लेकिन अब सब कुछ बदल रहा है यह मोदी विजन का ही कमाल है।

Tags :

जरूरी खबरें