Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

: गाडरवारा,त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए दिया मतदान दलों को प्रशिक्षण

Aditi News Team

Sun, Jun 19, 2022
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए दिया मतदान दलों को प्रशिक्षण गाडरवारा। गत दिवस त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए चीचली विकासखण्ड का द्वितीय प्रशिक्षण दो सत्रों में अलग अलग 16 से 19 जून तक चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्रतुल इंदुरख्या, डी के पटेल, सत्यम ताम्रकार, उत्तम वर्मा, विनीत नामदेव, सुनील सोनी ने मतदान दलों को पावर प्वाइंट प्रोजेक्टर एवं मतपेटी के माध्यम से पंचायत चुनाव संपन्न कराने सबंधी प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दल के प्रत्येक अधिकारी के कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतदान एवं मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने मतदान पेटी से जुड़ी जानकारी देते हुए विभिन्न आवश्यक प्रपत्रो एवं चुनाव सामग्री के लिफाफों को भरने के तरीके समझाए। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान पूर्ण होने एवं मतगणना सम्बंधित विभिन्न कार्यो की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संपूर्ण प्रशिक्षण में रिटर्निंग ऑफिसर चीचली एवं उनके कर्मचारियों की व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें