Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: 5 जनवरी को पहुँच मार्ग और पुल का होगा लोकार्पण

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छीपानेर में नव-निर्मित पहुँच मार्ग और पुल का आकस्मिक निरीक्षण किय दिसम्बर अंत तक पूर्ण करें पहुँच मार्ग मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सीहोर जिले के छीपानेर में अचानक पहुँचकर यहाँ नव-निर्मित पहुँच मार्ग एवं पुल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री सुभाष पाटिल से निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि दिसंबर माह अंत तक पहुँच मार्ग का निर्माण हर हाल में पूर्ण करें। समय पर कार्य पूरा न होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 5 जनवरी को पहुँच मार्ग और पुल का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया। हरदा से भोपाल की दूरी 35 किलोमीटर कम होगी _________________________________ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीहोर और हरदा को जोड़ने वाला यह पुल मेरा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। छोटी छीपानेर से नर्मदा नदी पुल तक 6 करोड़ 41 लाख रूपए लागत से 3 किलोमीटर लंबा पहुँच मार्ग निर्मित किया जा रहा है। इसका निर्माण दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से हरदा से भोपाल की दूरी लगभग 35 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे हरदा जिले के निवासियों को काफी सुविधा होगी। हरदा और सीहोर जिले की सीमा पर 38 करोड़ 66 लाख रूपये लागत से 840 मीटर लंबा पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किया जा चुका है। इस पहुँच मार्ग के बन जाने से इस पुल का उपयोग भी शुरू हो जाएगा। जन-सेवा अभियान के निराकृत आवेदनों की ली जानकारी _________________________________ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग से चर्चा कर मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। साथ ही हरदा जिले के अन्य सड़क मार्गों के संबंध में भी पूछताछ की। उन्होंने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। भोपाल संभागायुक्त श्री माल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें