Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: मझौली में दिव्यांग बच्चों को 69 उपकरण वितरित

Aditi News Team

Mon, Jul 21, 2025
मझौली में दिव्यांग बच्चों को 69 उपकरण वितरित सिहोरा– शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र मझौली कार्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए एक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 बजे से शुरू हुए इस शिविर में 49 बच्चों को उनकी दिव्यांगता के अनुरूप कुल 69 उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एपीसी तरुण आज दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि बीआरसी बृज किशोर गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह उपकरण एलिम्को (ALIMCO) टीम जबलपुर के सहयोग से उन बच्चों को वितरित किए गए, जिन्हें पूर्व में मूल्यांकन शिविर में चिन्हित किया गया था। वितरित किए गए उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, सीपी चेयर, कैलीपर्स, स्मार्ट केन और टीएलएम किट शामिल थे, जो बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में एमआरसी वेंकट सिंह, रोशन लाल झरिया, बीएसी पुष्पराज पटेल, सीएसी राकेश कनौजिया और बृजेश यादव सहित सहयोगी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल से दिव्यांग बच्चों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा एवं समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें