Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 2 दिसंबर को

Aditi News Team

Fri, Dec 1, 2023
विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 2 दिसंबर को गाडरवारा। 2 दिसंबर दिन शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीटी आई गाडरवारा में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत विभागीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के तहत क्रिकेट(लेदर बाल)पुरुष वर्ग , कबड्डी,वॉलीबॉल,बैडमिंटन,टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स पुरुष/महिला वर्ग आदि आयोजित होंगी। विदित हो कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए सभी प्रतिभागियों को किट में(खेल सामग्री के साथ ) उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। अधिक जानकारी के लिए पीटीआई अनुज जैन,मुकेश पटेल,विक्रम शर्मा,अजय सोनी से सम्पर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि संभागीय संयुक्त संचालक जबलपुर द्वारा दिये गए निर्देशों एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश के परिपेक्ष्य में उक्त आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों को जिला टीम में जगह दी जाएगी ।

Tags :

जरूरी खबरें