Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

: सालीचौका उपमंडी में धरना और पुतला दहन, किसान सभा

Aditi News Team

Fri, Jun 13, 2025
सालीचौका उपमंडी में धरना और पुतला दहन, किसान सभा मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई गाडरवारा के तत्वाधान में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी न किए जाने से आक्रोशित होकर 12 जून 2025 को सालीचौका उपमंडी के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार द्वारा किसानों की जहरीली मूंग बताकर खरीदने से इनकार कर रही है जिसे किसानों ने धरना स्थल पर मूंग की खिचड़ी बनाकर खाई और सरकार को बताया कि जहरीली है तो किसानों का स्वास्थ्य क्यों नहीं बिगड़ा। धरना के दौरान पुलिस बल एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी मौजूद रही।पुलिस और किसानों के बीच खींचतान और पानी की बौछार* चली धरना उपरांत किसानों ने सरकार का पुतला दहन किया। उस दौरान पुलिस और किसानों के बीच पुतले की खींचातानी हुई और जलते हुए पुतले , पुलिस एवं आंदोलनकारियों पर फ़ायर बिग्रेड से पानी की बौछार चलाई गई। धरना के दौरान किसान नेताओं ने डबल इंजन की राज्य एवं केंद्र की बीजेपी सरकार को कार्पोरेट परस्त शोषणकारी बताते हुए कहा है कि ये सरकारें हिटलर के रास्ते पर चलकर सांप्रदायिक हिंदू मुस्लिम ऊंच नीच राम रहीम के नाम पर भोली भाली जनता को मानसिक गुलाम बनाकर सत्ता में आकर कृषि बिल, बिजली बिल, श्रम संहिताओं में संशोधन कर 1प्रतिशत कार्पोरेट पूंजीपतियों के लिए किसानों को बर्बाद करने वाली नीतियां बना रही हैं जिसे अब देश की जनता समझ चुकी है और किसान मजदूर मेहनतकश वर्ग सड़कों पर उतरने मजबूर हो गया है। सालीचौका उपमंडी चालू नहीं हुई तो गाडरवारा मंडी की होगी तालाबंदी किसान नेताओं ने कहा कि हमारे सांसद कहते है मूंग मंडी में बेचो लेकिन शायद उन्हें दिखाई नहीं देता कि उपमंदी सालीचौका में ताला लटका हुआ है, प्रदर्शन देख सीजन में आज 5बजे ताला खोला गया, चेतावनी दी गई कि 3दिन में मंडी नहीं खोली तो गाडरवारा मंडी की तालाबंदी की जाएगी।सरकार मूंग खरीदी नहीं करती है तो गांव गांव धरना प्रदर्शन पुतला दहन करते हुए *27जून को गाडरवारा शहर में सरकार की अर्थी निकालते हुए* तहसील में राष्ट्रपति के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपा जाकर आगे की आंदोलन की तैयारी की जाएगी। धरना को महासचिव करणसिंह अहिरवार एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने संबोधित किया।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से महासचिव करणसिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, सहसचिव नरेंद्र वर्मा रामसिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष लालसाहब वर्मा,कालूराम वर्मा, मेहरबान पटेल, तुलसीराम श्रीवास ,दीपक वर्मा, कुणाल वर्मा यादुराज वर्मा दारा सिंह मेहरा यशवंत वर्मा सहित किसान मौजूद रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें