Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: करे योग, रहे निरोग"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उच्चतर विद्यालय बसुरिया ग्राम पंचायत बसुरिया एवं सेवा सहकारी समिति , आंगनवाड़ी केन्द्र में सामूहिक योगभ्यास किया गया

Aditi News Team

Fri, Jun 21, 2024
"करे योग, रहे निरोग"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उच्चतर विद्यालय बसुरिया ग्राम पंचायत बसुरिया एवं सेवा सहकारी समिति , आंगनवाड़ी केन्द्र में सामूहिक योगभ्यास किया गया आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शा. उ . विद्या. बसुरिया , ग्राम पंचायत बसुरिया एवं सेवा सहकारी समिति , आंगनवाड़ी केन्द्र में आयोजित 'सामूहिक योगाभ्यास' कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रधानमंत्री ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है और आज माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से 21जून को दुनिया के कई देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योगाभ्यास में योग शिक्षक उमाकांत पांडे , पतंजलि योग शिक्षक रामेश्वर वर्मा द्वारा योग आसन , सूर्य नमस्कार , सूक्ष्म व्यायाम करवाएं।इस मौके पर श्री जयप्रकाश वर्मा भाजपा जिला मंत्री, कमलेश कुमार सिलोकिया ग्राम पंचायत सरपंच, हाकम सिंह वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी , रामकुमार बड़कुर पर्यावरण विद् . , मुकेश नगपुरिया उपसरपंच प्रतिनिधी बसुरिया , पंतजलि योग शिक्षक , नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति रामेश्वर वर्मा , राजू मुहारिया रामधुन विद्यालय परिवार से शिक्षिका श्रीमति चित्रा पांडे , प्राचार्य भगवत प्रसाद वर्मा , आर.डी . सिलावट , उमाशंकर पांडे एवं छात्र , सेवा सहकारी समिति से सतीश कुमार सोनी , स्टाफ , स्वास्थ्य विभाग से सी एच ओ नीतू सिंह , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माया विश्वकर्मा , ओमवती नौरिया , गायत्री सायलवाल , एवं ग्राम जन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें