Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: हिरन नदी में लौटी 'जान', दो दिन की बरसात से कलकल बहने लगी नदी

Aditi News Team

Sat, Jun 28, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  हिरन नदी में लौटी 'जान', दो दिन की बरसात से कलकल बहने लगी नदी सिहोरा क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली हिरन नदी, जो मानसून के पूरी तरह सक्रिय न होने और भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण लगातार तीसरी बार सूख गई थी, सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई मानसूनी बारिश के बाद एक बार फिर कल-कल बह उठी है। घाटसिमरिया स्थित जलविहीन हिरन नदी में ऊपरी क्षेत्रों से बरसाती पानी एकत्रित होकर लगभग 3 बजे के आसपास तेज बहाव के साथ पहुंचा, जिससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, यह अस्थाई राहत इस बात पर जोर देती है कि क्षेत्र को स्थायी जलसंकट से उबारने के लिए दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है। *तीसरी बार सूखी थी नदी, ग्रामीणों में थी गहरी चिंता... जून माह के अंत में हिरन नदी की जलधारा का फिर से बंद हो जाना, इस भीषण गर्मी में पानी की कमी की चिंता को और बढ़ा रहा था। मानसून से पहले ही मुख्य कैनाल से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी, जिससे हिरन नदी में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इससे पहले, इसी जून माह में बरगी दांयी तट की मुख्य कैनाल से कुछ समय के लिए पानी छोड़े जाने से नदी में प्रवाह लौटा था, लेकिन मानसून की धीमी गति के कारण यह राहत अल्पकालिक साबित हुई और नदी एक बार फिर रेगिस्तान जैसी दिख रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भयावह स्थिति हिरन नदी का लगातार सूखना और भूजल का अनियंत्रित दोहन इस गंभीर संकट का मुख्य कारण बन गया है। *गांव गांव आई खुशी...इससे हिरन नदी से लगे दर्जनों गांवों जैसे खिन्नी, कैथरा, चन्नौटा, मल्हना, कूड़ा, कंजई, घाटसिमरिया, मोहतरा, ताला, देवरी, और शहजपुरा में पीने के पानी की भारी कमी हो गई थी। भूजल स्तर लगातार नीचे गिर रहा था, और कई गांवों में हैंडपंप पूरी तरह से सूख गए थे। ग्रामीण इलाकों में लोग पेयजल के लिए खेतों के बोरवेल पर निर्भर होने को मजबूर थे, मंगलवार को जैसे ही हिरन नदी के किनारे स्थित गांव से नदी का पानी प्रवाहित हुआ, आमजन ने राहत की सांस ली। *विशेषज्ञों की चेतावनी और ग्रामीणों की उम्मीद... विशेषज्ञों का मानना है कि हिरन नदी का पानी ही इन क्षेत्रों में जलस्रोतों में पीने के पानी का स्तर बनाए रखता है। जून माह में तापमान में वृद्धि के साथ, यह जलसंकट और भी विकराल रूप ले रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि अच्छी बरसात होने पर ही हिरन नदी में पानी की आस है। इस संबंध में समाचार का प्रकाशन कर मानसून से हिरन नदी भरने की आस लगाए बैठे लोगों की भावनाओं से संबंधित समाचार का प्रकाशन किया गया था। सोमवार रात और मंगलवार सुबह की बारिश ने उनकी इस आस को पूरा किया है। अस्थाई राहत, स्थायी समाधान की दरकार वर्तमान में हुई बारिश से मिली यह राहत निश्चित रूप से तात्कालिक है। स्थानीय प्रशासन और सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने और स्थायी समाधान खोजने की अपील की जा रही है, ताकि क्षेत्र को इस गंभीर जलसंकट से उबारा जा सके। इसमें जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, और सिंचाई के लिए वैकल्पिक जल स्रोतों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है ताकि भविष्य में हिरन नदी के सूखने की समस्या से बचा जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें