: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Aditi News Team
Fri, Jul 18, 2025
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर
में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
गाडरवारा l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय प्रथम व्यवहार न्यायाधीश श्री विनय सोनी गाडरवारा के द्वारा किया गया उक्त विधिक साक्षरता शिविर मे मोटर व्हीकल एक्ट मोबाइल के दुरुपयोग लीगल एड क्लीनिक की जानकारी दी गई शिवर के दौरान आनंद विश्वकर्मा सरपंच गजेंद्र कौरव प्रचार्य मनोज कौरव अंबर शर्मा राजेश वासनिक उषा कुरचानिया मधु तोमर नीरज कौरव नारायण धानक बृजेश सिंह एवं पीएलवी संतोष चौरसिया बृजेश मेहरा शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।
Tags :