Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: "नवांकुर सखी" हरियाली कलश यात्रा का ग्राम तुमड़ा विकासखंड सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर में आयोजन

Aditi News Team

Mon, Jul 28, 2025
"नवांकुर सखी" हरियाली कलश यात्रा का ग्राम तुमड़ा विकासखंड सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर में आयोजन स्वैच्छिकता के साथ नारी शक्ति को प्रकृति संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठा प्रयोग. नवांकुर सखी,नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर योजना अंतर्गत नवांकुर सखी कार्यक्रम के अवसर पर सेक्टर क्रमांक 01 सांईखेड़ा के तुमडा ग्राम में मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिशानिर्देश मंशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत* मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद वि.ख. समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे जी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तुमडा नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित, कन्यापूजन से संपन्न हुआ तथा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया , तत्पश्चात सुश्री स्मिता जी ने नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारी दी साथ ही हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती शिवा त्रिवेदी जी ,सामाजिक कार्यकर्ता श्री गौरीशंकर खेमरिया जी , स्व सहायता समूह सेक्टर अध्यक्ष एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवांकुर सखी हरियाली यात्रा पर महिलाओं को संबोधित किया।वही माताओं बहनों के द्वारा हरियाली तीज पर भजनों के साथ वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया इसी क्रम में हरियाली यात्रा पौध कलश यात्रा का प्रारंभ मां रामजंकी मंदिर से होकर बड़ा बजार के शिव मंदिर में समापन किया गया। रैली समापन के बाद नवांकुर सखियों को बिल्वपत्र पत्र बीज व पौधे दिए गए। इस अवसर पर वि.ख. समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे जी, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री राकेश खेमरिया, परामर्शदाता कुमारी सपना तोमर सचिव मुन्ना लाल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सखियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।आभार व्यक्त श्री राकेश खेमरिया जी द्वारा किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें