Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: सिहोरा में एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Aditi News Team

Fri, Jun 27, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: सिहोरा में एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न सिहोरा: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण एकदिवसीय प्रशिक्षण आज सिहोरा के सांदीपनी पंडित विष्णु दत्त उत्कृष्ट विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द सिंह धुर्वे एवं सी.एम. प्राचार्य अशोक उपाध्याय के सानिध्य में और बी.आर.सी. प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड सह समन्वयक श्याम राव मंडलेकर के मार्गदर्शन में और सभी संकुल सह समन्वयकों के सहयोग से किया गया। इसमें सिहोरा विकासखंड के सभी शाला प्रभारी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से समझा। इस अवसर पर जिले से भी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजनी सेलेट और जिला सह समन्वयक दीपक पटेल प्रमुख थे। इनके साथ जबलपुर नगर से बीआरसीसी एवं विकासखंड सहसमन्वयक केशव दुबे, कुंडम विकासखंड सहसमन्वयक नेतराम झारिया, पनागर से विकासखंड सह समन्वयक विनोद कुमार पटेल, नगर 2 से सह समन्वयक जगत पटेल, जबलपुर ग्रामीण से श्रीमती अमृता कोरी, सिहोरा से बृजेश झारिया,शहपुरा से सह समन्वयक श्रीमती बिंदु गुप्ता और पाटन से सह समन्वयक भास्कर गुप्ता भी मौजूद रहे। इन सभी पदाधिकारियों ने पूरे विकासखंड में शिक्षा और साक्षरता की अलख जगाए रखने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बीआरसीसी कार्यालय से सभी बी.ए.सी., सी.ए.सी. और ब्लॉक के सभी नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान, उल्लास नवभारत साक्षरता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजनी सेलेट द्वारा सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सिहोरा विकासखंड में साक्षरता के प्रसार और शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें