Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

: श्री वल्लभाचार्य जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
श्री वल्लभाचार्य जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई गाडरवारा । स्थानीय वल्लभकुल पुष्टिमार्गीय देवस्थान श्रीगौर्वधननाथजी जी की हवेली से आज प्रातः पुष्टिमार्ग प्रवर्तक जगद्गुरु श्री वल्लभाचार्य महाप्रभु जी प्राकट्य दिवस के अवसर पर नगर में प्रथम बार शोभा यात्रा निकाल कर हवेली इलाके में भजन गीत गगनभेदी गायन के साथ भ्रमण करते हुए हवेली में समापन हुआ । इस अवसर पर महिला वैष्णवों ने पारम्परिक नृत्य कर मंगल गीत गायन कर अपने उत्साह और उमंग को प्रकट करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया कार्यक्रम के अंतिम चरण में हवेली में विमान विराजमान कर वल्लभाचार्य जी के कृतित्व और व्यक्तिव पर चर्चा करते हुए भजन और आरती पूजा अर्चना मुखिया श्रीनाथजी जी भट्ट और उपस्थित भक्तों ने की और प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर वैष्णव जन के अलावा श्रध्दालुओं की उपस्थिति सराहनीय रही ।आपके संबंध में अवधारणा है कि आपका अवतरण हिन्दू धर्म की कतिपय कारणों से जो गिरावट आई रही थी उसे रोकना था । आपका एक बार विजयनगर दक्षिण भारत राजा क्रष्णदेव ने अपनी धार्मिक जिज्ञासा के लिए परिसंवाद आयोजित किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या विव्दानो ने अपना पक्ष रखा गया था किन्तु ब्रम्ह सूत्र और भागवत में आपकी प्रस्तुति के लिए धर्म सभा में सर्वोच्च माना गया ।

Tags :

जरूरी खबरें