Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: पुलिस अधीक्षक जबलुपर सम्पत उपाध्याय द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये स्कूली वाहनों की करायी गयी चैकिंग

Aditi News Team

Mon, Jul 14, 2025
पुलिस अधीक्षक जबलुपर सम्पत उपाध्याय द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये स्कूली वाहनों की करायी गयी चैकिंग स्कूल प्रबंधन एवं वाहन मालिकों को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी गाइड लाईन से कराया गया अवगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सड़क दुर्घटनओं में कमी लाये जाने एवं शहर की याातायात व्यवस्था सुचारू रूप संचालन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमति पल्लवी शुक्ला के निर्देशन में एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष शुक्ला, श्रीमति संगीता डामोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात घमापुर श्रीमति इंद्रा ठाकुर, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा श्री हरिकिशन आटनेरे के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित स्कूली वाहनों की चैंकिग की जा रही है। इसी तारतम्य में आज केन्द्रीय विद्यालय 01, विस्डम वैली स्कूल कटंगा में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में स्कूली वाहनों की चैंकिग की गई। ऐसे वाहन जिनमें आवष्यक सामग्री का न होना तथा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन पाया गया उनके विरूद्व कार्यवाही की गई । साथ ही स्कूल प्रबंधन एवं वाहन मालिकों को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी गाइड लाईन से अवगत करते हुये बताया गया कि मान्नीय सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार स्कूली बसों में सेफ्टी उपकरण होना आवश्यक है स्कूल बस पीले रंग में हो ,बस में जी.पी.एस.,सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, स्पीड गवर्नर, प्राथमिक उपचार बाक्स ,अग्नि षमन यंत्र की सुविधा, स्कूली वाहन पर स्कूल का नाम तथा दूरभाष क्रमांक अंकित हो इत्यादि की जानकारी दी जाकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली वाहनों का संचालन नियमानुसार करने हेतु बताया गया। साथ ही सभी वाहन चालक/परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई।

Tags :

जरूरी खबरें