Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,मां सरस्वती जी की पूजन कर की मंगल कामनाएं 

Aditi News Team

Mon, Feb 3, 2025
मां सरस्वती जी की पूजन कर की मंगल कामनाएं  नरसिंहपुर। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद् के तत्वाधान में श्री देव स्थानम सिद्धपीठ गणेश मंदिर में वसंतोत्सव मनाया गया। यह आयोजन तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मैथिली शरण तिवारी, डा अनंत दुबे, इंजीनियर अरविंद शुक्ला एस के चतुर्वेदी, नारायण प्रसाद दुबे, देवेंद्र पाठक, सुशांत पुरोहित देवेंद्र दुबे, सुबोध शर्मा अनंत पांडे देवेंद्र पटेल, नवीन अग्रवाल बड़ी संख्या में मातृ शक्ति श्रीमती विवेक पांडे श्रीमती सुषमा तिवारी पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला श्रीमती नंदिनी चौबे जया शर्मा एवं अन्य मातृशक्ति तथा सामाजिक बंधुओ के साथ सभी धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। सभी के द्वारा सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश जी की पूजन उपरांत मां सरस्वती जी की पूजन की गई। तत्पच्यात समाज, पर्यावरण, विषय पर चर्चा की गई जिस पर विचार रखते हुए मैथिली शरण तिवारी ने कहा कि आज मां सरस्वती जी की हम सभी पूजन कर रहे हैं इनकी ही कृपा से हमारा समाज श्रेष्ठ माना जाता है, यह कार्यक्रम अनूठा प्रयास है। देवेंद्र पटेल ने कहा कि ब्राम्हण समाज ने धर्म की रक्षा के लिए सभी प्रकार के बलिदान दिए है सदियों के प्रयास से वेद पुराणों का अध्यन कर धर्म को जीवित रखा भाषाओं को समझा त्याग तपस्या और बलिदान के कारण ब्राम्हण समाज को यह स्थान प्राप्त हुआ है। अनेकों बकताओ ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ अखिल भारतीय ब्राम्हण के जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा के द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया एवम आभार प्रदर्शन किया।

Tags :

जरूरी खबरें