: पीएसएम कालेज के दल ने की आदर्श स्कूल की मॉनिटरिंग
Mon, Nov 14, 2022
पीएसएम कालेज के दल ने की आदर्श स्कूल की मॉनिटरिंगगाडरवारा। गत दिवस प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (पीएसएम) जबलपुर से आशीष माथुर एवं अक्षय तिवारी द्वारा स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा की मॉनिटरिंग की गई। इस अवसर पर शाला स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया । मॉनिटरिंग के दौरान उन्होंने उपस्तिथि पंजी एवं शिक्षको द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्यो की जानकारी ली। उनके द्वारा विषय की पाठ योजनाएं सूक्ष्म शिक्षण कौशल प्लान आदि का अवलोकन कर जांचा गया एवं सभी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया और समस्त स्टाफ के साथ ओशो रजनीश के उस कक्षा कक्ष को देखा जहां बैठकर उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। इस अवसर पर प्राचार्य के के वर्मा एवं समस्त शाला स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर डॉ सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता, आर पी महिलांग, के के शर्मा, रामकुमार कौरव, ज्योति पाराशर, अर्चना नामदेव सहित लालजी प्रसाद कपाड़िया, अर्चना जायसवाल, विनीता नागवंशी एवं वर्षा सकवार आदि उपस्थित रहे
: संभाग स्तरीय कला उत्सव में नगर के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Mon, Nov 14, 2022
संभाग स्तरीय कला उत्सव में नगर के छात्र छात्राओं ने प्राप्त किया प्रथम स्थानगाडरवारा। गत दिवस जबलपुर के पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल स्कूल में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव में गाडरवारा के छात्र छात्राओं ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्रीय संगीत गायन में टीवीएन स्कूल गाडरवारा की सौम्या शर्मा, लोक नृत्य में बीटीआई गाडरवारा से मुकेश नोरिया एवं एकल अभिनय विधा में बीटीआई स्कूल गाडरवारा से आनंद कौरव एवं कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा से भूमिका श्रीवास ने प्रथम स्थान हासिल किया। अब ये छात्र छात्राएँ 22 नवंबर को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने बीटीआई स्कूल पहुंचकर छात्र आनंद कौरव एवं मुकेश नोरिया का मनोबल बढ़ाते हुए स्वयं की तरफ से पुरुस्कृत किया था। राज्य स्तर के लिए चयनित छात्र छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, बीईओ प्रतापनारायण, प्राचार्य अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, आरती पाठक एवं के के वर्मा ने शुभकामनाएं दी है।
: क्षेत्र के किसानों से अपील है कि मिट्टी की जांच कराकर संतुलित उर्वरक का ही उपयोग करें
Mon, Nov 14, 2022
उज्जैन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सुबोध कुमार पाठक ने जानकारी दी कि वर्तमान में रबी फसलों की बोवनी द्रुत गति से पूर्णता की ओर है। कुछ किसानों ने अगेती बोवनी कर ली है। जो बचे हैं वे भी शीघ्रता से कर रहे हैं। उज्जैन विकास खण्ड में गेहूं की खेती बहुतायत से की जाती है। आलू, प्याज और लहसुन का भी बहुत बड़ा क्षेत्र है। इन फसलों के उत्पादन में उर्वरकों की बहुत बड़ी आवश्यकता होती है। उज्जैन एवं नजदीकी क्षेत्र के सभी किसानों को उर्वरक सहजता से, निर्धारित दरों पर, उच्च गुणवत्तायुक्त मिले, इस हेतु मध्य प्रदेश शासन कृषि विभाग के निर्देश अनुसार विकास खण्ड उज्जैन में स्थित सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं और समितियों पर जहां-जहां उर्वरक उपलब्ध है, वहां ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उर्वरक वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।चालू सत्र में अभी तक गत वर्ष से अधिक उर्वरक वितरण किया जा चुका है और वरिष्ठ स्तर से सतत आवक जारी है। उर्वरक वितरण के साथ-साथ किसान भाईयों को कृषि आदान उच्च गुणवत्ता का प्राप्त हो, इसे सुनिश्चित करते हुए विकास खण्ड में अभी तक विक्रेताओं, उत्पादकों के प्रतिष्ठानों से बीज के 100 से अधिक नमूने एवं उर्वरक के 170 नमूने संकलित किये जाकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजे जा चुके हैं तथा लगभग 75 से अधिक विक्रेताओं की फर्मों का निरीक्षण किया गया है। यदि कोई नमूना अमानक स्तर का मिलता है तो नियमानुसार सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी। नमूने लेने और निरीक्षण की यह प्रक्रिया जिला स्तरीय जांच दल द्वारा सतत जारी रहेगी।क्षेत्र के किसानों से अपील है कि मिट्टी की जांच कराकर संतुलित उर्वरक का ही उपयोग करें। यदि कहीं अमानक जैसा या अधिक कीमत का उर्वरक विक्रय किया जाता है तो इसकी सूचना बिल सहित स्थानीय कृषि अधिकारी या श्री पाठक को मोबाइल नम्बर 9424016725 पर दी जा सकती है। किसान हर तरह के कृषि आदान क्रय करने का बिल विक्रेताओं से अनिवार्य रूप से लें।