: गाडरवारा, स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
Mon, Oct 31, 2022
स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथगाडरवारा। सोमवार को क्षेत्र के सभी शासकीय स्कूलो में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए एकता व अखंडता की शपथ शिक्षको व छात्र छात्राओं ने ली। कार्यक्रम में शिक्षको ने सरदार वल्लभ भाई पटैल की जीवनी से छात्र छात्राओं को अवगत कराया।
: गाडरवारा,उत्कृष्ट विद्यालय में नवांकुर संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई
Mon, Oct 31, 2022
उत्कृष्ट विद्यालय में नवांकुर संस्थाओं की बैठक आयोजित की गई
गाडरवारा ।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित चीचली विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं की उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में बैठक आयोजित की गई बैठक में जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा उपस्थित रहे और 1 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार कराई गई एवं उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित होने वाली कक्षाएं एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं से संवाद किया जिसमें ब्लॉक समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे नवांकुर संस्थाओं से रामकृष्ण राजपूत ,नीरू राजपूत ,ओम प्रकाश वर्मा, संतोष नागौद, परामर्शदाता मे सुभाष उदैनिया ,रामस्वरूप कौरव, संजय पाठक, प्रदीप कौरव, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे!
: नरसिंहपुर ,एकता दौड़ हुई आयोजित,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mon, Oct 31, 2022
एकता दौड़ हुई आयोजित,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानानरसिंहपुर, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटैल के जन्मदिवस के अवसर पर हॉकी स्टेडियम नरसिंहपुर से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री सिंह ने यहां सभी को एकता दिवस की शपथ दिलाई।इस दौड़ में बच्चे, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी शामिल हुये। एकता दौड़ हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न रास्ते से गुजरते हुए हॉकी स्टेडियम में समाप्त हुई।