: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जा रही है
Sat, Oct 29, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये स्व-सहायता समूहों को आर्थिक मदद दी जा रही है। ग्रामीण महिलाएँ उसका सद्उपयोग कर न केवल अपनी बल्कि ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को भी नये आयाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि समूह की प्रत्येक महिला की मासिक आय 10 हजार रूपये हो।
मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को #मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान में सीहोर जिले के ग्राम अकोला में जन-सेवा शिविर को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनसे संवाद कर समूह के गठन एवं वित्त पोषण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की ड्रेस बनाने का कार्य सिर्फ महिला स्व-सहायता समूहों को ही दिया जाएगा। वे स्वयं कपड़ा खरीद कर ड्रेस सिलने का कार्य करेंगी और स्कूली बच्चों को ड्रेस प्रदाय की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या-पूजन कर किया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अकोला सहित समीपवर्ती ग्रामों से प्राप्त मांग-पत्रों पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मांग पर गाँव में खेल मैदान के लिये भूमि चिन्हित की जाये और शीघ्र ही खेल मैदान तैयार करें। मुख्यमंत्री ने शिविर में चिन्हित हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप स्वीकृति-पत्र भी दिये।
: एनडीपीएस एक्ट इन्वेस्टिगेशन की एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
Sat, Oct 29, 2022
गरियाबंद :- गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले की अध्यक्षता में एनडीपीएस एक्ट के एक्सपर्ट श्री आर. के. मीणा द्वारा गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के सभा कक्षा में एनडीपीएस एक्ट में इन्वेस्टिगेशन किए जाने के संबंध में जिले के समस्त थाना प्रभारी व विवेचकों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला के दौरान मध्य प्रदेश (इंदौर) से आए एनडीपीएस एक्ट एक्स्पर्ट श्री. आर के. मीणा के द्वारा स्वापक औषधि मादक पदार्थों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया, चर्चा के दौरान पीपीटी के माध्यम से इन्वेस्टिगेशन की सूक्ष्म से सूक्ष्म प्रावधानों की जानकारी दी गई।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर एवं समस्त थाना प्रभारी व विवेचक उपस्थित रहे।