: सनातन मंदिर ट्रस्ट करेली की भूमि से हटाया अतिक्रमण
Wed, May 4, 2022
सनातन मंदिर ट्रस्ट करेली की भूमि से हटाया अतिक्रमण
नरसिंहपुर।. कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन में जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में जिले की करेली तहसील के अंतर्गत धर्मादा कमेटी करेली सर्वराकार सनातन मंदिर ट्रस्ट की भूमि से पुलिस, नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को भी अतिक्रमण हटवाया। यहां मंदिर परिसर से पेट्रोल पम्प का ऑफ़िस एवं गोदाम हटाया गया।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार करेली श्री लालशाह जगेत, टीआई करेली श्री अखिलेश मिश्रा और पुलिस, नगरपालिका व राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।
आंगनबाड़ी केन्द्र में हुआ 136 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
नरसिंहपुर, 02 मई 2022. मिशन चिरंजीवी अभियान के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पाठक वार्ड नरसिंहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया।शिविर में आगनबाड़ी केंद्र के 136 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 11 बच्चे बीमारी से ग्रस्त पाये गये। शिविर में 5 बच्चों का उपचार कर उन्हें नि:शुल्क औषधियां दी गई। साथ ही 6 बच्चों को रेफर किया गया।
स्वच्छता के लिये नगरीय निकायों में हुई साफ- सफाई
नरसिंहपुर, 02 मई 2022. स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कचरा मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले के नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के लिए सोमवार को भी साफ- सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नगरीय निकाय नरसिंहपुर के आजाद वार्ड, ईदगाह के समीप, कामथ वार्ड, तिलक वार्ड, बजरंग वार्ड, कृष्णा वार्ड, नरसिंह वार्ड, महाजनी वार्ड में साफ- सफाई की गई।
प्रोजेक्ट निदान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
नरसिंहपुर, 02 मई 2022. प्रोजेक्ट निदान के तहत बुधवार 4 मई को जिले की नरसिंहपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत सेक्टर मुख्यालय बिल्धा- मुर्गाखेड़ा में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर के लिए ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। इस सेक्टर में ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा, बंधी, बंदरोहा, ढाना, डोंगरगांव नर्मदा, हीरापुर, पिठेहरा एवं अमोदा शामिल हैं।
पूर्व सैनिकों के लिये हुआ सैनिक सम्मेलन का आयोजन
नरसिंहपुर, 02 मई 2022. जिले के पूर्व सैनिकों, स्व. सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों के लिये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों, स्व. सैनिकों की पत्नियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का सुना और उनके लिये केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न समस्याओं का यहां निदान किया गया। सम्मेलन में पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित बड़ी संख्या में मौजूद थे।
: कलेक्टर ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान
Wed, May 4, 2022
परीक्षा की राज्य एवं जिला स्तरीय मेरिट सूची के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानितनरसिंहपुर, 02 मई 2022. माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल की कक्षा 10 वीं एवं हायर सेकेंडरी की कक्षा 12 वीं की परीक्षा में राज्य एवं जिला स्तरीय मेरिट सूची में आने वाले 40 छात्र- छात्राओं को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने विद्यार्थी सम्मान समारोह में सम्मानित किया। समारोह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के जनसुनवाई हॉल में सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जेएस विल्सन ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने वाले जिले के 5 विद्यालयों के प्राचार्य को भी कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में आये हायर सेकेंडरी के 9 एवं हाई स्कूल परीक्षा के 7 विद्यार्थियों को और जिला स्तरीय मेरिट सूची में आये हायर सेकेंडरी के 13 एवं हाई स्कूल परीक्षा के 11 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता के लिये मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश को सशक्त रखने और समाज व्यवस्था को अच्छा बनाये रखने के लिये विद्यार्थी सिविल सेवा और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में जायें। विद्यार्थी जहां रहें वहां पूरी निष्पक्षता, तन्मयता और वचनबद्धता के साथ कार्य करें। देश की सेवा को सर्वोपरि रखें और इसी संकल्प के साथ आगे बढ़े। बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष अनुत्तीर्ण व पूरक वाले बच्चों की चर्चा करते हुये कलेक्टर ने कहा कि अगले वर्ष इनकी संख्या शून्य होना चाहिए। जिला प्रशासन "प्रोजेक्ट आकांक्षा" शुरू करेगा, इसमें हमारा संकल्प होगा कि अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा में एक भी बच्चा अनुत्तीर्ण न हो या उसे पूरक आये। हमारा यही प्रयास रहेगा कि "एक भी बच्चा छूटा तो संकल्प हमारा टूटा"। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि अगले वर्ष सभी स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहे। उन्होंने बच्चों से जीवन में विनम्र रहने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किये।समारोह में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में आये हाई स्कूल की कु. दिव्यांशी मिश्रा आ. श्री रोहित मिश्रा, कु. सई सुभ्रावल्ली नाईक आ. श्री सतीश कुमार नाईक, कु. गीता लोधी आ. श्री गोपाल लोधी, श्री पारस प्रजापति आ. श्री भगवानदास प्रजापति, कु. सोनम आ. श्री लाल साहब, कु. संगीता विश्वास आ. श्री तरुण कुमार विश्वास एवं श्री दीपेश कुमार साहू, आत्मज श्री विजय कुमार साहू और हायर सेकेंडरी के कला समूह की कु. वैशाली लोधी आत्मजा सुजीत कुमार, विज्ञान- गणित समूह की कु. अनुष्का आ. श्री रामशरण फौजदार, कु. वेदांशी दुबे आत्मजा श्री रमाकांत दुबे, कु. महिमा गोस्वामी आत्मजा महेन्द्र गिरि गोस्वामी, वैभव चौरसिया आ. बलराम चौरसिया एवं साकेश कुमार कौरव आत्मजा राजेश कौरव, वाणिज्य समूह की कु. रमा गुर्जर पिता मनीष गुजर और जीव विज्ञान समूह की कु. अदिति जैन आ. संजीव जैन एवं कु. दीप्ती राय आ. आत्माराम राय को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय मेरिट सूची में आये हायर सेकेंडरी के 13 एवं हाई स्कूल परीक्षा के 11 विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एडीपीसी रमसा श्री जीएस पटैल, नोडल प्राचार्य डॉक्टर बीएस शर्मा, श्री रघुबीर सिंह लोधी, श्री आरके श्रीवास्तव, श्री जीएस बड़कुर, श्री विनोद मेहरा, परीक्षा वर्ग प्रभारी श्री सबल सिंह जाट, श्री एलएल श्रीवास्तव, श्री विक्रम शर्मा, श्री धनीराम मेहरा, सभी बीआरसी, बीईओ, प्राचार्य, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे।
: कलेक्टर ने की मिशन चिरंजीवी अभियान की समीक्षा
Wed, May 4, 2022
कलेक्टर ने की मिशन चिरंजीवी अभियान की समीक्षा
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिले में मिशन चिरंजीवी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने मिशन चिरंजीवी अभियान के तहत एक से 30 अप्रैल तक किये गये कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर द्वारा मिशन चिरंजीवी अभियान के लक्ष्य की पूर्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री सिंह ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और कुपोषण को दूर करने के लिए किये जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्राम आरोग्य केन्द्रों में 16 प्रकार की दवाईयों की उपलब्धता एवं 5 प्रकार की जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मिशन चिरंजीवी के तहत किये जाने वाले कार्यों की एंट्री पोर्टल में आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिये।बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, बीएमओ, सीईओ जनपद, सीएमओ, सीडीपीओ मौजूद थे।
स्वच्छता के लिये नगरीय निकायों में हुई साफ- सफाई
नरसिंहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कचरा मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले के नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के लिए मंगलवार को भी साफ- सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नगरीय निकाय नरसिंहपुर के बेलापुरकर वार्ड, शंकराचार्य वार्ड, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, आजाद वार्ड सहित अन्य वार्डों में साफ- सफाई की गई।
सर्पदंश से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
नरसिंहपुर। जिले के नरसिंहपुर अनुविभाग में सर्पदंश से मृत्यु होने के एक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राजेश शाह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6- 4 के नवीन प्रावधानों के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है।इस सिलसिले में जिले की करेली तहसील के ग्राम ढारिया की निवासी मोहिनी आ. धीरज यादव की निज निवास में सर्पदंश से 24 मार्च 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता धीरज यादव को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।