: गाडरवारा । सँयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा की बैठक सम्पन्न
Tue, Oct 12, 2021
गाडरवारा। आज सँयुक्त किसान मोर्चा गाडरवारा की बैठक दिनेश ढिमोले, देवेंद्र दुबे, रामनारायण कुररिया,हरगोविंद राय, रामशरण कौरव के अध्यक्ष मंडल में सम्पन्न हुई।बैठक मे राष्ट्रीय सँयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर लखीमपुर खीरी घटना के तहत मोर्चा द्वारा 11 अक्टूबर तक मांगे माने जाने का समय दिया गया था जो मांगे सरकार द्वारा नही माने जाने पर आज 12 अक्टूबर को शहीद किसानों को शांतिदूत तिराहा पर शाम को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।,15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराजसिंह चौहान सहित किसान विरोधी नेताओ के पुतले जलाए जाएंगे,18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन चीचली रेलवे गेट गाडरवारा में किया जाएगा।
गाडरवारा में किसान महापंचायत 28 अक्टूबर को तय हुआ। जो50 हजार किसानों की उपस्थिति में सँयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय समन्वय समिति के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा सम्बोधित करते हुए सम्पन्न होगी।जो कि राष्ट्रीय समन्वय समिति के सभी9 सदस्य पहली बार एक साथ गाडरवारा आएंगे।
बैठक नरसिहपुर के अलावा जबलपुर एवं होशंगाबाद जिले के किसान प्रतिनिधि भीसमिलित रहे, बैठक को जबलपुर सँयुक्त किसान मोर्चा से आये मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुररिया ने बिस्तार से सँयुक्त किसान मोर्चा द्वारा क्यों लगातार11माह से आंदोलित हैं अपने बिचार रखे,बैठक में ब्रजमोहन कौरव, बाबूलाल जी पटेल, हरगोविंद राय, जितेंद्र भार्गव, सोमनाथ तिवारी, सुखदेव जी, सुबोध राजोरिया, राजू ढिमोले, अनिल कौरव, देवेंद्र वर्मा, मनीष चौकसे, नेपाल सिंह गुर्जर, देवेंद्र दुबे भरत कौरव, दिनेश जी ढिमोले,राहुल यदुराज वर्मा, जगदीश मुहारिया,ममार,बीरेंद्र कौरव,अरविंद ममार, जगदीश कौरव, नेपाल गुजर,भरत कौरव, आनन्द कौरव,राजेन्द्र शाह, धनन्जय सिंह चौहान,मनीराम अतरोइया, तुलसीराम श्रीवास, नरेंद्र वर्मा, लालसहब वर्मा,मनोज पटेल, कालूराम वर्मा, नन्हेलाल वर्मा, सन्तोष वर्मा, परमानन्द,सन्तोष कौरव, करणसिंह अहिरवार, सहित सैकड़ों किसानों ने अपने बिचार रखे।इन किसानों के अलावा सैकड़ो किसान बैठक में उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने संकल्प लिया गया।
बैठक में ब्लाक वाइज जिम्मेवारी ली गई, होशंगाबाद जिले
से 5000 किसानों की भागीदारी करने की घोषणा की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने गाँव गाँव पर्चे पोस्टर, दीवाल लेखन के साथ वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार प्रसार किये जाने निर्णय लिया।
: भोपाल, बेटियों को सशक्त बनाने के लिए भरपूर प्रयास करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Tue, Oct 12, 2021
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा ,14 अक्टूबर को मिंटो हाल में आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए भरपूर प्रयास किये जाना जरूरी हैं। बेटियों को केवल पूजना ही नहीं बल्कि उन्हें बचाना और सबकी लाड़ली बनाना हमारी जिम्मेदारी है। बेटियों की शिक्षा और उनकी समृद्धि के लिए कोई भी कमी नहीं रहने दी जाए। भोपाल में 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन व्यवस्थित रूप से हो। लगभग 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी और बेटियों को वर्चुअली माध्यम से जोड़ने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आज मिंटो हाल में होने वाले राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
21 हजार 550 लाड़लियों को 5 करोड़ 99 लाख की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन अंतरण होगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों की समृद्धि और उन्हें सशक्त बनाने के लिए आयोजित इस उत्सव में प्रत्येक आँगनबाड़ी एवं पंचायत भवनों में वर्चुअल माध्यम से बालिकाओं को जोड़ा जाए। उत्सव में प्रदेश की 21 हजार 550 लाड़लियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपये की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रत्येक गाँव, आंगनबाड़ी केन्द्र, समस्त परियोजनाओं, जनपदों, नगरपालिका, जिला मुख्यालय पर टीवी, कम्प्यूटर, लेपटाप, मोबाइल एवं दूरदर्शन से उत्सव का प्रसारण सुनिश्चित किया जाए। सभी जन-प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, शौर्या दल, स्व-सहायता समूह एवं मातृ सहयोगिनी के सदस्यों को इस प्रसारण के लिंक भेजकर लाड़लियों और उनकी माताओं को उत्सव से जुड़ने का संदेश दिया जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उत्सव के पोर्टल पर फोटो अपलोड करने और फीड बेक दर्ज कराने तथा सभी लड़ली लक्ष्मियों से सुझाव प्राप्त किए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को और बेहतर बनाया जाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को और अधिक बेहतर बनाए जाने के के लिए जनता से सुझाव लिए जाएँ। साल में एक दिन तय कर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को बेहतर बनाने के लिए सभी लाड़लियों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक और व्यवसायिक पाठ्यक्रम में कम से कम दो वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर संबंधित संस्थाओं में प्रवेश पर 20 हजार रूपए की राशि देने का सुझाव दिया गया। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी दिवस का आयोजन उत्सव के रूप में राज्य, जिला, ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी पंजीयन के समय जन्म प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री के संदेश के साथ जारी किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी का शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं एनीमिया मुक्त करने के साथ पोषण का खयाल रखा जाए।
ग्रामों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित करने का सुझाव
समुचित पेरामीटर के आधार पर ग्राम पंचायतों और ग्रामों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित करने, महिला, वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए लाड़ली लक्ष्मियों का पोर्टल तैयार करने का सुझाव रखा गया। पोर्टल के माध्यम से लाड़ली लक्ष्मियों की अभिरूचि की पहचान कर कक्षा 12 वीं पास लाड़ली लक्ष्मियों को प्रशिक्षण देने, 18 वर्ष से ऊपर की प्रत्येक लाड़ली लक्ष्मी को लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण उपरांत जारी करने तथा ऐसी लाड़ली लक्ष्मी, जो व्यवसायिक प्रशिक्षण नहीं लेना चाहतीं, को परफार्मिंग आर्टस और फाईन आर्टस से रूचि अनुसार जोड़े जाने के सुझाव दिए गए।
मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास श्री अशोक शाह, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ.सुदाम खाडे, संचालक महिला-बाल विकास डॉ.आर. आर. भोंसले उपस्थित थे।
: गाडरवारा, कलेक्टर ने शिक्षक हल्केवीर पटैल को किया सम्मानित
Tue, Oct 12, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जिला कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सभागार में शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा के नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया। उनके द्वारा शिक्षा गुणवत्ता की दिशा में समर्पित भाव से निरन्तर किये जा रहे नवाचारों व प्रयासों के फलस्वरूप कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें जिला शिक्षा कोर कमेटी में शामिल किये जाने की घोषणा की एवं कहा कि इस प्रकार के और समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों के हित में कार्य करें । साथ ही खेल जैंसी गतिविधियों में रूचि दिखायें इन कार्यो के क्रियान्वयन में शिक्षक हल्केवीर पटैल का सहयोग लिया जाये । जिले के अन्य शिक्षक भी श्री पटैल से अभिप्रेरणा लेकर कार्य करें। इस मौके पर ,सहायक कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा, डीएफओ पी डी गेब्रियल, जिला पंचायत सी ई ओ डॉ.सौरभ संजय सौरबणे, जिला कोषालय अधिकारी श्री अजय सामदेकर , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस बिल्सन, बीईओ साईंखेड़ा प्रतापनारायण, मनीष कटारे, उमाशंकर छिरा,सत्यप्रकाश त्यागी,ए एस मसराम सहित अन्य उपस्थित रहे।शिक्षक हल्केवीर पटैल को सम्मानित किए जाने पर डी ई ओ नरसिंहपुर सहित सभी शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।