: झाबुआ ,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हवाई पट्टी गोपालपुरा का जायजा लिया
Tue, Jun 29, 2021
झाबुआ । माननीय श्री डॉ. नरोत्त्तम मिश्र , मंत्री गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग म.प्र. शासन का दौरा कार्यक्रम दिनांक 30 जून, 2021 (बुधवार) को होने से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा हवाई पट्टी गोपालपुरा का जायजा लिया। यहां पर माननीय गृह मंत्री जी का हेलीकॉप्टर उतरने के कारण आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री सोहन कनाश, तहसीलदार श्री प्रवीण ओहरिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री विजय सिंह पंवार, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री डी.के. शुक्ला एवं एसडीओपी श्री इडला मौर्य उपस्थित थे।
: गाडरवारा,घर घर जाकर अंकसूची देते हुए बताया वेक्सीन का महत्व
Tue, Jun 29, 2021
गाडरवारा। लम्बे समय से जारी कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल लगातार बन्द है सिर्फ शिक्षक ही स्कूल आकर प्रवेश सबंधी कार्य निपटा रहे है। इस स्तिथि में स्कुलो में कुछ बच्चे लगातार शिक्षको के सम्पर्क से दूर है वह न तो अंकसूचियां लेने स्कूल आते है और न ही अगली कक्षा में प्रवेश लेने हेतु रुचि दिखाते है। इन्ही परिस्तिथियो के मद्देनजर बीते दिवस समीपी ग्राम सांगई में एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने अच्छी सकारात्मक पहल करते हुए लंबे समय से संपर्क से दूर स्कूल के आठवी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के घर घर जाकर उन्हें अंकसूची दी एवं उनसे समीपी ग्राम चिरहकलां के शासकीय हाईस्कूल की कक्षा 9 वी में जल्द प्रवेश लेने की बात कही । इस मौके पर उन्होंने बच्चों के परिजनों को कोविड 19 से बचाव हेतु मास्क एवं वेक्सीन का महत्त्व बताते हुए कहा की कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हेतु मास्क एवं वेक्सीन दोनों बहुत जरूरी है। सभी लोग मास्क जरूर पहनें एवं जल्द वेक्सीन लगवाएं। उल्लेखनीय है की कोरोना काल मे स्कूल बंद होने के बावजूद माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने ग्राम सांगई में मोहल्ला कक्षाओं के माध्यम से स्कूली छात्र छात्राओं के बीच गणित दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती, बसंत पंचमी, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस , छात्र छात्रा सम्मान आदि छोटे आयोजन करके उन्हें पढ़ाई से जोड़े रखने में उल्लेखनीय पहल की थी।
: जिले में 30 जून से एक अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध<br>मानसून अवधि निर्धारित
Tue, Jun 29, 2021
नरसिंहपुर ।
राज्य स्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकरण- सिया के निर्देशानुसार कलेक्टर द्वारा नरसिंहपुर जिले में स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए नदियों से रेत उत्खनन पर प्रतिबंध के लिए मानसून अवधि 30 जून 2021 की मध्य रात्रि से एक अक्टूबर 2021 तक निर्धारित की गई है। मानसून अतिसक्रिय होने पर निर्धारित मानसून अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने दी है।