: जबलपुर,कलेक्टर ने सौंपी कलेक्टर इलेवन को क्रिकेट किट<br>
Sat, Feb 20, 2021
जबलपुर नगर निगम द्वारा शनिवार 20 फरवरी से आयोजित किये जा रहे स्वच्छता कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रही कलेक्ट्रेट कार्यालय की टीम को कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने आज क्रिकेट किट प्रदान की। कलेक्ट्रेट इलेवन की ओर से टीम की ओर से क्रिकेट किट टीम के सदस्य चित्रांशु त्रिपाठी ने कलेक्टर श्री शर्मा से प्राप्त की। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित भी मौजूद थे। स्वच्छता कप क्रिकेट टूर्नामेंट में कल शनिवार चार मैच होंगे। इसमें कलेक्टर कार्यालय की टीम का मैच नगर निगम की टीम के मध्य होगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस मौके पर टीम को शुभकामना दी है।
: जबलपुर,खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने करमेता स्थित तुलसी गृह उद्योग से लिए मसाले के नमूने
Sat, Feb 20, 2021
जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने आज शुक्रवार को करमेता स्थित तुलसी गृह उद्योग मसाला फैक्ट्री से तुलसी ब्रांड के हल्दी पावडर, धनिया पावडर, मिर्ची पावडर के नमूने लिये गये हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि तुलसी गृह उद्योग की जांच और नमूने लेने की यह कार्यवाही अभिहित अधिकारी एवं एसडीएम पाटन आशीष पांडे के नेतृत्व में की गई।
: गाडरवारा,दिव्यांग बच्चों ने दिखाया हुनर
Sat, Feb 20, 2021
गाडरवारा। बीते गुरुवार को नरसिंहपुर के पुलिस लाइन स्थित संजय माध्यमिक शाला में जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा जिले के दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामर्थ्य प्रदर्शन के तहत ड्राइंग, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे साईंखेड़ा विकासखण्ड के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। तत्सबन्ध में सहयोगी प्रभात रूसिया से मिली जानकारी के अनुसार बालक 100 मी दौड़ में आदर्श स्कूल गाडरवारा के छात्र तीरथ ने प्रथम, शा माध्यमिक शाला पीपरपानी के सूरज ने तृतीय, बालिका 100 मी दौड़ एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शा प्राथमिक शाला रम्पुरा की छात्रा राबिया ने प्रथम एवं बाल्टी बाल प्रतियोगिता में प्रदीप कुशवाहा ने तृतीय स्थान हासिल कर विकासखण्ड को गौरवान्वित किया है। उक्त सभी बच्चों को विधायक जालम सिंह पटैल, आतिरिक्त कलेक्टर मनोज ठाकुर, डीईओ अरुण इंग्ले , डीपीसी एस के कोष्टी सहित अन्य ने पुरुस्कृत किया। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को बीईओ डी के चतुवेदी, बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा सहित समस्त जनशिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है।