: प्रदेश में मूंग की गुणवत्ता परीक्षण और खरीदी पर बवाल...
Sun, Jul 20, 2025
प्रदेश में मूंग की गुणवत्ता परीक्षण और खरीदी पर बवाल... सर्वेयरों की मनमानी किसानों का शोषण
नरसिंहपुर और जबलपुर में ब्लैक लिस्ट और रायसेन में फर्जी दस्तावेज वाली कंपनी NCML को एक बार फिर काम
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर समर्थन मूल्य पर किसानों से मूंग खरीदी शुरू हो गई है। जिन कंपनियों को मूंग की गुणवत्ता परीक्षण (सर्वे) का जिम्मा मिला है, उन पर गलत ढंग से काम करने, भ्रष्टाचार किसानों से अनियमितता, फर्जी दस्तावेज जैसे कई गंभीर आरोप है। इनमें से एक कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के बाद भी काम दे दिया गया है। दूसरी कंपनी पर फर्जी दस्तावेज लगाकर काम लेने का आरोप है। पहला मामला नरसिंहपुर और जबलपुर जिले का है, जहां नेशनल कमोडिटीज मैनेजमेंट सर्विसेस लिमिटेड (एनसीएमएल) को मूंग की गुणवत्ता परीक्षण का काम दिया गया है। इस कंपनी को लेकर हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नरसिंहपुर के जिला विपणन अधिकारी ने नेफेड के राज्य प्रमुख को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि इस कंपनी को पूर्व में कलेक्टर ने जिले में ब्लैकलिस्ट करने के लिए नेफेड को लिखा था। पूर्व में वर्ष 2023 में इस कंपनी के लिए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित जबलपुर से भी अनियमितता की लेकिन इसे उलटा काम दे दिया गया। इस बार फिर से इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है।सर्वेयरों को इस वर्ष ना तो प्रशिक्षण प्रदान किया ना ही गुणवत्ता परीक्षण करने के लिए पूरी परीक्षण किट प्रदान की जिससे किसानों की अच्छी फसल को भी अमानक बताया जा रहा है। जो जिला प्रशासन के लिए गंभीर जांच का विषय है।क्या कहना है इनका -मेरे द्वारा नाफेड को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था कि इस कंपनी द्वारा पूर्व में अनियावता और अमानक स्कंद की खरीदी करने की वर्ष 2024 में कलेक्टर महोदय नरसिंहपुर और जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश राज्य विपणन संघ मर्यादित नरसिंहपुर ने पत्र लिखकर हटाने के लिए कहा गया था इस बार से भी अनियमितता, भ्रष्टाचार और अमानक स्कंध ना खरीदा जा सके इसलिए कंपनी बदलने को लिए नाफेड को कहा गया था परंतु निजी कंपनियों की चयन प्रक्रिया नाफेड के माध्यम से की जाती है इसमें हमारा कोई संबंध नहीं है। अभी तक सर्वेयरों के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, अगर किसी भी प्रकार की अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।- मनीष चौरसिया, जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित नरसिंहपुर
: नवांकुर संस्था बसुरिया द्वारा "एक पेड़ मां के नाम
Sun, Jul 20, 2025
नवांकुर संस्था बसुरिया द्वारा "एक पेड़ मां के नाम
गाडरवारा म.प्र. जन अभियान"कार्यक्रम में माननीय श्री रॉव उदय प्रताप सिंह जी ,मा.मंत्री स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मध्यप्रदेश शासन।मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद् विकासखण्ड चीचली के तत्वाधान में नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरियासेक्टर क्रमांक 2 के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाबई खुर्द में "एक पेड़ माँ के नाम अभियान"अन्तर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में म.प्र शासन स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री माननीय श्री रॉव उदय प्रताप सिंह जी ने लाल चंदन के पौधों का रोपण किया गयाइस पौधारोपण कार्यक्रम में मा.मंत्री जी साहित स्थानीय मा.जन प्रतिनिधियों, वरिष्ठ व गणमान्यजन श्री रामनारायण बड़कुर, जिला मंत्री श्री जयप्रकाश वर्मा ,जिला पंचायत सदस्य श्री डां योगेश कौरव ,नगर परिषद् पार्षदश्री जितेन्द्र राय श्री अमरीश राय ,श्री राजीव राय श्री पाराग तिवारी ,श्री नरेश चौकसे श्री गजराज रुहेला , श्री यशवंत पटेल श्री रामदयाल पटेल , श्री कीरत सिंह गुर्जर दद्दा भैया , मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश मामूलिया , पूर्व कामता प्रसाद वर्मा , श्री चिंतामन पटेल , श्री भगवान दास पटेल , श्री गुड्डा पटेल, श्री हद्देश पटेल , श्री पार्षद हक्के लाल हरिजन, कोदू लाल , अरविंद हरिजन , जनअभियान नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिती बसुरिया के सदस्य एवं बाबई खुर्द ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों तथा प्रशासनिक अधिकारी व नवांकुर संस्था से रामेश्वर वर्मा,रामकृष्ण राजपूत चित्रकांत पटेल ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाबई खुर्द अध्यक्ष गुलाब पटेल, सचिव अभिषेक पटेल, सदस्य उपस्थित रहे।जन अभियान परिषद द्वारा सम्पूर्ण जिले में "एक पेड़ माँ के नाम अभियान"अन्तर्गत नवांकुर संस्थायों,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों,सी.एम.सी.एल.डी.पी.पाठ्यक्रम के परामर्शदाता व छात्र-छात्राओं,स्वैच्छिक संगठनों, सामाजिक,धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से पौधारोपण किया जा रहा है जो कि जुलाई,अगस्त एवं सितम्बर 2025 में जिले इन 51 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।
: बरमान में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई की बैठक का हुआ आयोजन
Sun, Jul 20, 2025
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष पं. भागीरथ तिवारी के नेतृत्व मे रेतघाट बरमान पर किया गया।बैठक मे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई, जिसमें परिषद द्वारा जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन किए जाने के साथ ही जिले भर मे तहसील स्तर पर बैठकों के आयोजन एवं उनके स्थान दिनांक आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी बैठक पटल पर रखी गई।जिसमें करेली, गाड़रवाडा, साइखेड़ा, तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर और गोटेगांव तहसीलों मे बैठकों के बाद जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. बैठक मे पत्रकारों द्वारा braksha रोपण करना व रोपण किए गए पौधों की सुरक्षा व्यवस्था करना आदि विषयों पर चर्चा की गई. सभी पत्रकारों ने अपने विचार रखे। इस मोका पर जिलाध्यक्ष पं. तिवारी जी ने कहा कि आज हम सभी पत्रकार साथी माँ नर्मदा के पावन आँचल मे विराजमान शारदा माता के दरबार मे विभिन्न मुद्दों को लेकर परिषद के उच्चाधिकारियों के आदेश से बैठक आहूत की गई जिसमें उक्त विषयों पर चर्चा की गई और हमारा मुख्य उद्देश्य है कि पत्रकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करने के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि भले ही हमारे परिषद मे संख्या कम हो लेकिन अच्छे लोग ही शामिल करेंगे। पत्रकारों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा कानून लागू कराने की दिशा मे सतत प्रयास जारी हैं।बैठक मे महासचिव राजकुमार कौरव, सतीश लवानिया, सन्ना खान, गीत गोविंद पटेल, तुलसीराम राठौर, ऋषि पचोरी, नरेश पांडे, आशीष नेमा, हेमंत शुक्ला, महेंद्र तिवारी आदि की उपस्थिति रही।