: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्य
Fri, Jul 18, 2025
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत
वृक्षारोपण कार्य
गाडरवारा मध्य प्रदेश अभियान परिषद जिला समन्वय श्री जय नारायण शर्मा जी एवं सुश्री स्मिता दाडे के मार्गदर्शन मे चीचली विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपन कार्य किया जा रहा है जिसके तहत सेक्टर क्रमांक 3 तेन्दूखेडा एवं सेक्टर 5 में जनशक्ति सेवा समिति उकासघाट ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमका के द्वारा संयुक्त रूप से उकासघाट भमका मे वृक्षारोपण कार्य किया गया जिसमें आम विही जामुन आदि के 60 पौधों का रोपण किया गया जिसमें जनशक्ति सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत श्रीमती नीरु राजपूत हरदौल जन सेवा समिति से रामेश्वर वर्मा एवं मातृशक्ति आदि उपस्थिति रहे।
: साहू समाज गाडरवारा ने लिया मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय
Fri, Jul 18, 2025
साहू समाज गाडरवारा ने लिया मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय
गाडरवारा। साहू समाज गाडरवारा द्वारा आज स्थानीय महावीर भवन में सामाजिक 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर सभी सामाजिक सदस्यों ने श्रीमति शांति बाई को श्रद्धांजलि दी व 2 मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को,श्री चरणों में स्थान दे व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ऐसी प्रार्थना की,इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सामाजिक सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि आगामी मृत्यु भोज बंद होना चाहिएl इसीलिए आज समाज के सभी सदस्यों ने उनके यहां भोजन न करके यह संदेश दिया। अब तेहरबी मे गाडरबारा साहू समाज मृत्यु भोज नही करेगी,सिर्फ नाते रिश्तेदार ही भोजन करेगे।समाज पुष्पांजलि करके वहां से चली गई। इस बात का सभी सामाजिक सदस्यों ने समर्थन किया और आगामी सामाजिक तेरहवीं के कार्यक्रमों में मृत्यु भोज में भोजन न करने पर सब की सहमति बनी। *मध्य प्रदेश तेलघनी बोर्ड भोपाल द्वारा नियुक्त विधानसभा गाडरवारा जिला नरसिंहपुर, प्रतिनिधि नीलेश साहू जी भी आज इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।* विधानसभा प्रभारी साहू ने भी इस कुप्रथा को बंद करने हेतु अपनी सहमति जताते हुए इस निर्णय को सामाजिक निर्णय बताया।समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री शिवदयाल साहू,विनोद साहू,ओमप्रकाश साहू(बनवारी वाले)सतीश साहू,अनिल साहू(नगर पालिका)राजेंद्र साहू(कृषि विभाग),संतोष साहू,रामेश्वर साहू,जानकी साहू,रोशन साहू,दिनेश साहू,आशीष साहू(अस्शू),यशवंत साहू,गुलाब साहू,नीलेश साहू(वारदाना वाले),ललित साहू,सौरभ साहू,प्रतीक साहू,पवन साहू,रवि साहू,अखिलेश साहू,देवी साहू,बुचे साहू,गुलाब साहू,मुन्ना साहू,मनोहर साहू,मुकेश साहू शिक्षक एवं साहू समाज देव गणेश मंदिर समिति युवा संगठन के सभी सदस्यों उपस्थित रहे एवं सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
: मध्य प्रदेश के मानसिक दिव्यांग खिलकड़ियों ने नेशनल टेबिल टेनिस हिस्सा लेकर प्राप्त किये मैडल
Fri, Jul 18, 2025
मध्य प्रदेश के मानसिक दिव्यांग खिलकड़ियों ने नेशनल टेबिल टेनिस हिस्सा लेकर प्राप्त किये मैडल
स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 14 से 18 जुलाई 2025 तक नेशनल चैंपियनशिप टेबल टेनिस चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश टेबल टेनिस दल दिनांक 13 जुलाई 2025 को चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्य प्रदेश टेबल टेनिस दल एस ओ भारत म प्र से खिलाड़ी यशवर्धन वाघ इंदौर ने रजत पदक कोच गजेंद्र यादव इंदौर के मार्गदर्शन में प्राप्त किया।भारत वर्ष से 28 राज्यों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, श्री एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक, श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत म प्र द्वारा शुभ कामनाएं तथा आशीर्वाद दिया।