: गाडरवारा, 920 वे सप्ताह किया कदम ने पोधारोपण
Sun, Aug 20, 2023
920 वे सप्ताह किया कदम ने पोधारोपण.गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 920 वें सप्ताह का पौधारोपण जमाड़ा रोड स्थित वृंदावन गार्डन के प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - कमलेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, श्रीमती राखी गणेश चौकसे ,बिटिया तेजल राय ,स्वर्गीय श्री हरिशंकर राय, श्रीमती कृति गुप्ता ,श्रीमती सुषमा पवन जैन के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्म दिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम संस्था के सरल सहज सक्रिय व सहयोगी साथी स्व.श्री हरि शंकर जी राय को याद किया गया तथा उनकी यादों को लोगों ने साझा किया। कार्यक्रम में कदम साथियों मे अजय खत्री, जयमोहन शर्मा,अनूप जैन ,रोटरी क्लव के अध्यक्ष सुनील ,जुझार सिह,मनोज ,कंछेदी लाल धानक , संदीप स्थापक, राजेन्द्र गुप्ता ,सुरेन्द्र पटैल के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
: अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई जी का मूर्ति अनावरण कार्यक्रम संपन्न।
Sun, Aug 20, 2023
अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई जी का मूर्ति अनावरण कार्यक्रम संपन्न।आज अखिल भारतीय लोधा, लोधी लोध क्षत्रिय समाज, सिहोरा के तत्वाधान में ग्राम सिहोरा में आयोजित अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम नरसिंहपुर विधायक माननीय श्री जालमसिंह जी पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय विधायक श्री संजय शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।उक्त अवसर पर लोधा,लोधी, लोध किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र पटेल जी, युवा लोधी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीवान शैलेंद्र सिंह जी, श्री प्रदीप रघुवंशी जी,डॉ.श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी, जिला पंचायत नरसिंहपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता/राजेंद्र ठाकुर जी, लोधी समाज के जिलाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमन राजेश मेहरा जी,सुश्री मोना कौरव जी, श्री सीताराम नामदेव जी, श्री सौरव शर्मा जी,श्रीमती शोभा सिंघई जी, श्रीमती अर्चना पटेल जी, श्री ओमकार सिंह पटेल जी, श्री रामनारायण जी (सालेचोका), श्री राजा भैया जी, श्री झलकन पटेल जी, श्री भगवत पटेल जी, श्री ओमप्रकाश पटेल जी (गुंदरई),डॉ.श्री हरिगोविंद सिंह जी (सिहोरा), ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोंडिया के अध्यक्ष श्री सूर्यकांत लोधी जी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी चावरपाठा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पटेल जी, चो.श्री अजीत सिंह जी, श्री गिरधारी वर्मा जी (दुधवारा), श्री अमरीश सिंह जी, श्री रामसिंह जी, श्री चंद्रकांत सिंह जी, श्री संजय पटेल जी, श्री विवेक शर्मा जी एवं ग्रामपंचायत सिहोरा के सरपंच श्री प्रभात नगपुरिया जी समेत समस्त लोधी समाज व क्षेत्रीय जनप्रतिधियों, वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
: सिहोरा जिला की मांग पर भूख हड़ताल जारी रही,कालोनियों में लगे जिला नहीं तो वोट नहीं के बैनर
Sat, Aug 19, 2023
सिहोरा जिला की मांग पर भूख हड़ताल जारी रही,कालोनियों में लगे जिला नहीं तो वोट नहीं के बैनर
सिहोरा- सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। क्रमिक भूख हड़ताल में राम जी शुक्ला ,सुनील कुररिया,संतोष पांडे और प्रदीप दुबे दिनभर धरने पर डटे रहे।भाजपा की सदस्यता छोड़ने का क्रम चला - अब जैसे-जैसे सिहोरा जिला आंदोलन परवान चढ़ रहा है सिहोरा वासियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कल सोशल मीडिया पर अनेक सिहोरा वासियों ने सिहोरा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा को वोट ना देने का संकल्प सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसके बाद यह क्रम लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।आने वाले समय में इसमें और इजाफा होने की संभावना है।जिला नहीं तो वोट नहीं अभियान -वही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आह्वान पर जिला नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर अनेक कालोनियों ने अपने प्रवेश द्वार पर लगाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत साईं मंगलम कॉलोनी सिहोरा ने कर दी है। जहां कॉलोनी में रहने वाले लगभग 200 लोगों ने कॉलोनी के बाहर सिहोरा जिला नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर लगाकर आंदोलन में अपनी सहमति दी है ।समिति का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में ऐसे पोस्टर सिहोरा की प्रत्येक मोहल्ले और कालोनियों में लगे दिखाई देंगे।