: गाडरवारा (साईंखेड़ा),वादा खिलाफी के कारण कर्मचारियों में रोष आंदोलन करेंगे कर्मचारी
Sat, Jul 8, 2023
रिपोर्टर- सचिन जोशी सांईखेड़ा
वादा खिलाफी के कारण कर्मचारियों में रोष आंदोलन करेंगे कर्मचारी
https://youtu.be/gPkIVQ46HfYगाडरवारा । साईंखेड़ा कार्यालय नगर परिषद साईखेड़ा में कर्मचारी इकाई संघ की बैठक संपन्न प्रदेश की नागरिक निकायो मैं विभिन्न मांगो के निराकरण हेतु प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान 11 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा इस संबंध में नगर निगम नगर पालिका नगर परिषद कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की नागरिक निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों दैनिक वेतन भोगियों तथा सामुदायिक संगठनों की विभिन्न मांगों पर प्रमुख सचिव आयुक्त तथा सभी अधिकारियों से विगत 4 वर्षों में कई बार बैठकों में सहमति उपरांत आदेश जारी नहीं हुए जिसमें निकाय कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है कर्मचारी संगठन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक निकाय में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर 11 जुलाई से प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा तथा हस्ताक्षरित जापान मुख्यमंत्री मुख्य सचिव मंत्री प्रमुख सचिव एवं आयुक्त नागरिक प्रशासन विभाग की और प्रसिद्ध दीया जाएगा मांगों में मुख्य रूप से बिनियमिति करण 1 सितंबर 2016 तक नियमित करण विनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण चुंगी क्षतिपूर्ति की अघोषित कटौती राशि प्रदाय करने जैसी मांगों को लेकर 11 जुलाई से प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान से प्रदेश व्यापी आंदोलन का शाखा नल सामुदायिक संगठन कर्मचारियों की निर्धारित वेतनमान 24000 प्रदाय किए जाने की मांग के साथ की 11 साथ 2023 को हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा उसके एक हफ्ते उपरांत 1 दिन की हड़ताल की जाएगी 15 दिन के उपरांत संचनालय का घेराव करने की योजना है इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरके शर्मा एवं नगर परिषद साईं खेड़ा के कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
: करेली,पक्षपात तरीके से सीढ़ी व नाली को तोड़ा गया अतिक्रमण के नाम पर
Sat, Jul 8, 2023
रिपोर्टर,भागीरथ तिवारी ,करेली
पक्षपात तरीके से सीढ़ी व नाली को तोड़ा गया अतिक्रमण के नाम पर lhttps://youtu.be/M_m-93IcL14करेली नगर पालिका करेली के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर के अवकाश होने पर प्रभारी रामकुमार जाटव की उपस्थिति में करेली शहर के जागरूक नागरिक कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता पत्रकार अमित भाटिया के पिता जी के के द्वारा बनाई गई दुकान के सामने बनी हुई सीढ़ी ,नाली को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा गया l अतिक्रमण की कार्रवाई पक्षपात तरीके से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के पुत्र संदीप ममार के कहने पर किया गया ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है l क्योंकि अमित भाटिया लगातार इनके डीएम पैलेस के पास बने हुए नाले को लेकर लगातार खबर प्रकाशित कर रहे थे l क्योंकि इनके के द्वारा नाले के साथ छेड़छाड़ करने पर बरसात के चलते इसके आसपास बड़ी संख्या में बाड़ की स्थिति बन गई थी l इनका यह कार्य नियम विरुद्ध है जबकि उनको चाहिए था बिना पक्षपात करते हुए राजेंद्र प्रसाद वार्ड में चर्च की भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाना चाहिए और जो कि गणेशगंज वार्ड निवासी राम रतन शर्मा जिला कलेक्टर को मंडल अध्यक्ष रजत चौहान के द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत कर रहे थे इन शिकायतों पर नगर पालिका करेली अवगत कराएं गया था l फिर भी जिला कलेक्टर को गुमराह करते हुए अतिक्रमण तोड़ा नही गया और इन सब बातों की अनदेखी करते हुए नगर पालिका करेली के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण के नाम पर की गई कार्रवाई को लेकर जन चर्चा बनी हुई है l
: गाडरवारा , रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश
Sat, Jul 8, 2023
रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेशगाडरवारा।। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत रंगोली बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया। शाला की प्रधानपाठक सुनीता सोनी ने बताया कि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदान जागरूकता के लिए पूर्ण सक्रियता एवं आपसी सहयोग से रंगोली तैयार की है। छात्र छात्राओं ने अपने आसपास के लोगो को भी मतदान का महत्त्व बताने की बात पर जोर दिया है । रंगोली निर्माण में अनेक छात्र छात्राएँ शामिल रहे ।