: सीसीटीएनएस में जबलपुर जिले की रैंक हुई बेहतर
Thu, May 11, 2023
सीसीटीएनएस में जबलपुर जिले की रैंक हुई बेहतरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए सीसीटीएनएस में कार्य कर रहे आरक्षकों की ली बैठक दिये डाटा फीडिंग के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश तथा अच्छा कार्य करने वाले आरक्षकों को किया पुरूस्कृतआज दिनांक 10-5-2023 केा दोपहर 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा की उपस्थिति में थानों में सीसीटीएनएस में डाटा फीडिंग का कार्य कर रहे आरक्षकों की एक बैठक ली गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि सी.सी.टी.एन.एस. प्रेाजैक्ट बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, राष्ट्रीय ई-गर्वेनंेस योजना अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों का वास्तविक समय मे पता लगाने हेतु सूचना प्रोैद्योगिकी की सहायता से अपराधियो की उच्च स्तरीय राष्ट्र व्यापी ट्रैकिंग प्रणाली के सृजन हेतु सी.सी.टी.एन.एस. को मिशन मोड परियोजना के रूप मे प्रारम्भ किया गया है।*उल्लेखनीय है कि* दिनॉक 2-4-2023 को आपके द्वारा सीसीटीएन में कार्यरत आरक्षकों की बैठक ली गयी थी एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रैंकिंग के पैरामीटर पर सीसीटीएनएस प्रभारी एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटरों से चर्चा कर सीसीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश देते हुये निदेर्शित किया था कि आप सभी के द्वारा अपराध विवरण फार्म, नक्शा मौका, केस डायरी, चरित्र सत्यापन का पंजीकरण एवं निराकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, भी भरना है, अक्षांश-देशांश, गुमशुदा व्यक्ति/गिरफ्तार व्यक्ति/मर्ग में अज्ञात मृतक की फोटो आवश्यक रूप से अपलोड करें। अभियुक्त, संदेहियों के प्रथम नाम, मध्य नाम, अंतिम नाम एवं उप नाम को पृथक पृथक दर्ज करें, अभियुक्त का मोवाईल नंबर एवं संबंधी का नाम एवं मोवाईल नंबर भरा जावे, अपराध घटित होने पर अपराध की प्रवृत्ति, तरीका का उल्लेख करना, अपराध के उद्देश्य का उल्लेखित करना, आयु, लिंग आदि का उल्लेख, संदेहीयों के शरीरिक बनावट हुलिया आदि की सही.सही डाटा फीड करें।डाटा एंट्री में सीसीटीएनएस कर्मचारी द्वारा जो सूक्ष्म.सूक्ष्म गलतियॉ की जा रही थी उन गलतियों पर सुधारात्मक नजरियें से सुधार करने हेतु सुझाव दिया गया जिससे भविष्य में डाटा एंट्री में सुधार होकर त्रुटि की गुंजाईश न रहे के सम्बंध में भी बताया गया था।जिसके परिणाम स्वरूप सीसीटीएनएस में मध्य प्रदेश के 53 जिलों में जबलपुर जिले की रैंकिंग 17वें पायदान से 14वें पायदान पर आ गयी है।आपके द्वारा थानों में सीसीटीएनएस में डाटा फीडिंग मे अच्छा कार्य करने वाले थाना तिलवारा में पदस्थ आरक्षक यशवंत सिंह, उदय एवं महिला आरक्षक पूनम को 250-250 रूपये के नगद पुरूस्कार से तथा थाना गोराबाजार मे पदस्थ आरक्षक खेमराज, योगेश चंद्रोल एवं महिला आरक्षक आरती यादव को 200-200 रूपये के नगद पुरूकार से तथा थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, सौरभ सिंह एवं महिला आरक्षक ममता परते को 100-100 रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।
: पिपरिया पुलिस ने 6 वर्षीय बालिका के गुम हो जाने पर तत्परता पूर्वक तलाश कर ढूंढने में पाई सफलता
Wed, May 10, 2023
पिपरिया पुलिस ने 6 वर्षीय बालिका के गुम हो जाने पर तत्परता पूर्वक तलाश कर ढूंढने में पाई सफलता, बालिका को अशोकनगर से किया दस्तयाब बालिका ट्रेन में बैठकर अशोकनगर पहुंच गई थी बालिका को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द गया ।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Wed, May 10, 2023
जिले के 95 स्व- सहायता समूहों को 7 करोड़ रूपये के ऋण वितरित
प्रदेश के 1180 स्व- सहायता समूहों को वितरित किये 74 करोड़ रूपये
स्व- सहायता समूह क्रेडिट आऊटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नरसिंहपुर। प्रदेशव्यापी स्व- सहायता समूह क्रेडिट आऊटरीच कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचलिक प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा की मौजूदगी में शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 1180 महिला स्व- सहायता समूहों को 74 करोड़ रूपये वितरित किये गये। इसमें सागर क्षेत्र के 117 स्व- सहायता समूहों को 11 करोड़ 28 लाख रूपये और जिले के 95 स्व- सहायता समूहों को 7 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें स्व- सहायता समूहों को बैंक शाखाओं द्वारा बैंक लिंकेज ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले के स्व- सहायता समूहों द्वारा संचलित विभिन्न गतिविधियों और इसमें समूह की महिलाओं की पारदर्शी भूमिका की सराहना की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचलिक प्रमुख श्री तरसेम सिंह जीरा ने स्व- सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने समूह की महिलाओं को व्यापक स्तर पर विभिन्न लघु उद्यमों से जुड़कर कार्य करने और सफल उद्यमी बनने के लिये प्रेरित किया। सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख सागर श्री एनके सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री ज्वाला करोसिया ने जिले में आजीविका मिशन के अंतर्गत संचलित विभिन्न गतिविधियों और समूह के कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व- सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्री के स्टॉल लगाये गये। कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने स्व- सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया और जानकारी ली। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जयदेव विश्वास ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुनीता खण्डायत, सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुख, शाखा प्रबंधक, बड़ी संख्या में स्व- सहायता समूह की महिलायें मौजूद थी।
स्वच्छता विषय पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
नरसिंहपुर,मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महा अभियान के अंतर्गत फिनिक्स विवेक बाल बिहार स्कूल नरसिंहपुर में स्वच्छता विषय पर विद्यार्थियों के लिये ड्रॉइंग व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर द्वारा कराया गया। स्कूल प्राचार्य श्रीमती शोभा पाल, स्वास्थ्य अधिकारी व स्वच्छता प्रभारी नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत किया।
जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू, 31 मई तक चलेगा अभियान
सभी ग्राम पंचायतों में हुआ शिविरों का आयोजन
शिविरों में मौके पर ही किया जा रहा है लोगों की समस्याओं का निराकरण
नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत बुधवार 10 मई को की गई। वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जिले में जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत देवरीकलां से अभियान की शुरूआत की। यह अभियान जिले में 31 मई तक चलाया जायेगा। अभियान के दौरान जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये विभागीय जिला अधिकारियों को सेक्टरवार जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की 67 प्रमुख नागरिक सेवा प्रदाता योजनाओं के आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण यथासंभव तत्काल हितग्राही के समक्ष ही किया जा रहा है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण भी किया जा रहा है।
नायब तहसीलदार करेली का प्रभार परिवर्तित
नरसिंहपुर। अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने नायब तहसीलदार करेली के प्रभार में परिवर्तन किया है। अपर कलेक्टर ने प्रभारी नायब तहसीलदार करेली श्री नेमचंद महोबिया के एक मई से 10 मई तक की अवकाश अवधि के दौरान नायब तहसीलदार करेली का प्रभार सुश्री ऋचा कौरव को आगामी आदेश तक अस्थाई तौर पर अपने कार्य के साथ- साथ सौंपा है।चिरहकला रोड में खाद वितरण हेतु टोकन वितरण सिस्टम तैयारनरसिंहपुर,10 मई 2023. खाद वितरण सुलभता से हो इसके लिए वितरण केंद्र डबल लॉक चिरहकला रोड गाडरवारा के लिए टोकन सिस्टम तैयार किया गया है। इस टोकन सिस्टम के माध्यम से किसान टोकन बुक करा सकते हैं एवं बताए गए निर्धारित समय पर खाद वितरण केंद्र जाकर खाद प्राप्त कर असुविधा से बच सकते हैं। टोकन सिस्टम का प्रयोग 2 प्रकार से किया जा सकता है। इसके लिए पहला विकल्प कॉल सेंटर नंबर 07792- 181 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर या लिंक के माध्यम से जानकारी दर्ज कर लिंक में जानकारी दर्ज कर उपरान्त संबंधित कृषक को फ़ोन कॉल के माध्यम से टोकन नंबर प्रदान किया जाएगा।