: सिहोरा जिला के लिए उमा भारती को लिखा पत्र,जिला आंदोलन का 76 वाँ धरना
Sun, Mar 19, 2023
रिपोर्टर अनिल जैन सिहोरा
सिहोरा जिला के लिए उमा भारती को लिखा पत्र,जिला आंदोलन का 76 वाँ धरना
https://youtu.be/AS3nODLLgtA
सिहोरा
- सिहोरा जिला आंदोलन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 76 वें रविवार आंदोलनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को पत्र लिखा। उमा भारती को लिखे पत्र में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने स्मरण दिलाया कि उनके मुख्यमंत्री रहते 5 जून 2004 को सिहोरा जिला की घोषणा उनके द्वारा की गई थी। उनकी घोषणा में सिहोरावासियों को यह आश्वस्त किया गया था कि आगामी देवउठनी ग्यारस नवंबर 2004 में सिहोरा जिला रूप से लागू कर दिया जाएगा। उनके बाद बदली सरकार के मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान ने सिहोरा की जनता की मांग का ध्यान नही दिया। 18 वर्षों तक सिहोरा में मिली सत्ता के बाद भी सिहोरा जिला नहीं बनाया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखेंगे पत्र
- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के नागेंद्र क़ुररिया ने बताया कि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के रवैये की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर करेंगी। उन्होंने कहा कि सिहोरा वासियों ने 2004,2009,2013 और 2018 में भारतीय जनता पार्टी को अपना मत दिया लेकिन चेहरा बदलने के साथ ही सिहोरा के साथ दिन-ब-दिन अन्याय किया गया। 2004 में मुख्यमंत्री रही उमा भारती ने जब सिहोरा जिला की घोषणा की थी तो उनके जाने के बाद बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह ने आज तक उस घोषणा को पूरा क्यों नहीं किया? आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से पूछा कि क्या उमा भारती भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री नहीं थी?
10 अप्रैल को होगा जंगी प्रदर्शन
- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने एक बार पुनः घोषणा की कि आगामी 10 अप्रैल को सिहोरा, मझौली ,ढीमरखेड़ा और बहोरीबंद विकासखंड के समस्त गांव के वासियों के द्वारा संयुक्त रूप से एक जंगी प्रदर्शन बस स्टैंड सिहोरामें किया जाएगा ।समिति ने इसकी तैयारियां जोरों से प्रारंभ कर दी है ।
11 अप्रैल से जिला नहीं तो वोट नहीं अभियान
- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि 10 अप्रैल तक यदि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सिहोरा को जिला नहीं बनाया जाता तो 11 अप्रैल से संपूर्ण सिहोरा विधानसभा में जिला नहीं तो वोट नहीं अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक घर के बाहर जिला नहीं तो वोट नहीं के स्टीकर चिपका कर एक एक घर को सरकार के विरोध में खड़ा किया जाएगा ।
: विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न
Sun, Mar 19, 2023
विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्नगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड परियोजना प्रबंधन ईकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.एस. मसराम ने पाँचवी आठवी के बार्षिक परीक्षा पर चर्चा, नियुक्त केन्द्राध्यक्ष, शालाओं के संचालन, परिसर की स्वच्छता, एम शिक्षा मित्र पर हाजरी ऐप अंतर्गत शिक्षको एवम छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने संबंधी निर्देश दिए। विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटैल एवम अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा शाला प्रबंधन समिति के भुगतान, आरटीई के अंतर्गत सत्र 2023-24 के लिए अशासकीय शालाओं की सबसे छोटी कक्षा में निशुल्क प्रवेश संबंधित जनशिक्षकों एवम नियुक्त मेंटर शिक्षकों द्वारा सत्यापन, प्रोफाइल अपडेशन, पीएम पोषण आहार के अंतर्गत आईवीआरएस के दैनिक एवं मासिक रिपोर्टिंग, एफएलएन सम्बंधित आवधिक आंकलन, शाला मॉनिटरिंग, प्राथमिक शालाओ में कार्यरत शिक्षको द्वारा टेबलेट क्रय की समीक्षा संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। नवभारत साक्षरता के समन्वयक सत्यम ताम्रकार एवम लेखराम गौतम ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षरों की होने वाली परीक्षा की पूर्ण प्रक्रिया, परीक्षा उपरांत जाँच कार्य एवम परिणाम संकलन तथा सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन पर चर्चा की। इस बैठक में बीएसी अरुण दुबे, एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, लेखापाल खुशबू ब्रिजपुरिया, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, नेतराम कौरव, संजय सोनी, , गोविंद ताम्रकार, प्रकाशचंद्र वर्मा, लेखराम गौतम, अजेश कुमरे, हरिओम स्थापक, वीरेंद्र रघुवंशी, दलगंजन सिंह कौरव, रुद्रभान सिंह कौरव, कैलाश कहार की सक्रिय उपस्थिति रही।
: कन्या नवीन स्कूल से शालाओं को वितरित हुई साइकिलें, बीईओ एवं बीआरसी के मार्गदर्शन में हुआ वितरण
Sun, Mar 19, 2023
कन्या नवीन स्कूल से शालाओं को वितरित हुई साइकिलें, बीईओ एवं बीआरसी के मार्गदर्शन में हुआ वितरणगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्यालय के परिसर से साईंखेड़ा ब्लॉक की शासकीय शालाओं के प्राचार्यो एवं प्रधानपाठकों को साइकिलों का वितरण बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में किया गया। क्षेत्र की शालाओं में 6 वी एवं 9 वी कक्षाओ के पात्र छात्र छात्राओं को ये साइकिलें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित की जाएंगी। विदित हो कि सत्र 2023-24 हेतु उक्त साइकिलों का वितरण होगा । साइकिल वितरण कार्य मे बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया सहित जनशिक्षकों , बीईओ कार्यालय से अमित पटेल, शरद दुबे , हरिओम जाटव का सहयोग सराहनीय रहा।