: गाडरवारा 8 वी के छात्र छात्राओं को दी विदाई
Sat, Mar 4, 2023
8 वी के छात्र छात्राओं को दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में 6 वी , 7 वी के छात्र छात्राओं एवं शालेय स्टाफ द्वारा 8 वी के छात्र छात्राओं को विदाई समारोह में भव्य विदाई दी गई। विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन से शुरू हुए कार्यक्रम में 8 वी के छात्र छात्राओं ने संस्था को तस्वीरें एवं गिफ्ट भेंट किए । कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं विदाई गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव सहित शिक्षको ने कहा कि 8 वी के छात्र छात्राएँ बेहतर पढ़ाई कर परीक्षा की बेहतर तैयारी करें एवं ग्राम सांगई का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन छात्राएँ प्रीति केवट एवं रेशमा केवट ने किया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजेश सिंह कौरव, मधुसूदन पटैल, सुरेश चौहान, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार, किरणलता ठाकुर , ज्योति धानक सहित शाला प्रवंधन समिति अध्यक्ष लेखराम केवट एवं शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, हायरसेकंडरी परीक्षा में हुआ अंग्रेजी का परचा ,क्षेत्र के अनेक परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
Sat, Mar 4, 2023
हायरसेकंडरी परीक्षा में हुआ अंग्रेजी का परचा ,क्षेत्र के अनेक परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षागाडरवारा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी परीक्षा के तहत बीते शनिवार को क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय के परचे की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई । पेपर में इस बार परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट नही लगीं उत्तरपुस्तिकाएं दी गई एवं चार सेटों के प्रश्नपत्र दिए गए। शनिवार को हुए अंग्रेजी विषय के परचे में गाडरवारा के बीटीआई स्कूल परीक्षा केंद्र पर 402 में से 401, आदर्श स्कूल में 369 में से 363, कन्या नवीन विद्या भवन में 355 में से 353, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 187में से 185 साईंखेड़ा के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 284 में से 283, आदर्श विद्यापीठ में 210 में से 208, शा उ मा वि तूमड़ा में 83 में से 81, शा उ मा वि आमगांव छोटा में 123 में से 121, शा उ मा वि बम्होरी कलां में 143 में से 143, शा उ मा वि बनवारी में 216 में से 204, शा उ मा वि नांदनेर में 49 में से 49, शा उ मा वि पलोहाबड़ा में 104 में से 104, शा उ मा वि आडेगांव में 64 में से 64 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार चीचली ब्लॉक अंतर्गत सालीचौका के शा बा उ मा वि में 65 में से 64, शा कन्या उ मा वि में 164 में से 163, शा उ मा वि बारहाबड़ा में 96 में से 96, शा उ मा वि बसूरिया में 101 में से 99, शा उ मा वि कठौतिया में 75 में से 75, चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में 234 में से 232, शा उ मा वि सूखाखेरी में 99 में से 98, शा उ मा वि तेन्दूखेड़ा छोटा में 46 में से 45, शा उ मा वि रायपुर में 62 में से 62 छात्र छात्राएँ शामिल हुए। शनिवार को साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी गिरीश पटैल ने नगर गाडरवारा के बीटीआई एवं कन्या नवीन विद्या भवन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया एवं जरूरी निर्देश दिए ।
: 4 मार्च भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस
Sat, Mar 4, 2023
4 मार्च भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवसhttps://youtu.be/985nCQzTP7gसाईखेडा। हनुमान मंदिर कृषि विभाग के पास साईखेडा जिला नरसिंहपुर में भारतीय किसान संघ ने स्थापना दिवस मनाया भगवान बलराम का पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया संगठन के संभागीय सदस्य तेजसिंह तोमर ने संगठन के स्थापना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ की स्थापना राजस्थान के कोटा राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगडे द्रारा की गई जिसमें किसानों को एकजुट कर कृषि में उन्नति के लिए सरकार से नीति निर्धारण करवाना एवं राष्ट्र हित में समर्पित भाव से देश की उन्नति के लिए खेती करना लक्ष्य रखा राकेश खेमरिया द्रारा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ध्यान आकर्षित करने के बात कही जिसमें रिकवरी के आधार पर गन्ने का रेट दिलाया जाए कृषि उपज उप मंडी साईखेडा उद्घाटन के बाद भी बंद है मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण है इसको हटाते हुए मंडी चालू कराई जाए राजेन्द्र शर्मा तहसील अध्यक्ष द्रारा स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया की 133 के वी सबस्टेशन साईखेडा मे बनाई जाए जिससे किसानों की बोल्टेज समस्या का निराकरण हो किसानों की जमीन के नक्शे में खसरा नं चढाये जाए वर्तमान में नक्शा तो काट दिया गया है परन्तु खसरा नं नहीं लिखा गया है जिससे किसानों को परेशानी होती है नितिन तिवारी जिला मीडिया प्रभारी द्रारा कहा गया कि प्रशासन किसानों को गुमराह कर रहा है यदि सरकार प्रशासन चाहे तो मिल मालिक क्यों नहीं रिकवरी के आधार पर रेट देगे केवल कागजों में आदेश देकर लागू न कराना प्रशासन का किसानों के साथ छल समझ में आता है ! किसानों तथा आम जन के लिए निजी उपयोग हेतु गाँव की नदी से रेत निशुल्क लाने की अनुमति दी जाए ! जन जागरण कर शीघ्र ही किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन सगठन द्रारा किया जाएगा तहसील अध्यक्ष गाडरवारा महेश तिवारी द्रारा सरकार से आयात निर्यात नीति पर विचार करने की बात कही गई क्योंकि किसानों की फसल आती है जब ही सरकार बाजार में निर्यात पर रोक या गोदामों मे रखे माल को बाजार में बेच कर दाम कम करवा देती है उपभोक्ताओं की चिंता करते हुए जब किसानों की फसल आने को होती है जब ही क्यों सरकार को उपभोक्ताओं की याद आती है पहले तो क्यों नही सरकार को समर्थन मूल्य से कम किसानों की फसल न बिके कानून बनाना चाहिये बैठक समापन पर तहसील मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत द्रारा सभी का आभार किया गया सुप्यार सिंह राजपूत अवधेश कौरव उपस्थित रहें ।