Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: 460 करोड़ की राशि से होगा जबलपुर रेल्‍वे स्‍टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्‍टेशन योजना के अंतर्गत रेल परियोजनाओं की मिली सौगातें जबलपुर अत्‍याधुनिक विकसित शहर के रूप में हम सबके सामने आयेगा – मंत्री श्री सिंह

Aditi News Team

Mon, Feb 26, 2024
460 करोड़ की राशि से होगा जबलपुर रेल्‍वे स्‍टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्‍टेशन योजना के अंतर्गत रेल परियोजनाओं की मिली सौगातें जबलपुर अत्‍याधुनिक विकसित शहर के रूप में हम सबके सामने आयेगा – मंत्री श्री सिंह प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अमृत भारत स्‍टेशन योजना के अंतर्गत देश के 554 रेल्‍वे स्‍टेशनों के पुनर्विकास के लिये 41 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रिमोट से बटन दबाकर रेल परियोजनाओं का शिलान्‍यास व उद्धाटन कर राष्‍ट्र को समर्पित किया। रेल परियोजनाओं में 1500 ओव्‍हर ब्रिज व अंडर ब्रिज शामिल है। पश्चिम मध्‍य रेल्‍वे में 33 लोकेशन्‍स है जिसमें 12 रेल्‍वे स्‍टेशन और 21 ओव्‍हर ब्रिज तथा अंडरब्रिज हैं। इस दौरान जबलपुर रेल्‍वे स्‍टेशन में रेल्‍वे स्‍टेशनों के पुनर्विकास के कार्यक्रम को भव्‍य रूप प्रदान किया जिसके मुख्‍य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह थे। मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर रेल्‍वे मध्‍यप्रदेश में सबसे बेहतर स्थिति की ओर जा रहा है। 20 साल पहले की स्थिति का स्‍मरण करते हुये उन्‍होंने कहा कि उस समय विकास को लेकर हमेशा निराशा ही रहती थी, जबलपुर को लोग एक बड़ा गांव मानते थे। लेकिन आज जबलपुर बड़ा गांव न होकर विकसित संसाधनों के कारण एक महानगर का रूप ले रहा है। जबलपुर में मध्‍यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओव्‍हर बन रहा है। देश की दूसरी बड़ी रिंगरोड बन रही है। देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क का डीपीआर तैयार हो रहा है, जहां रीजनल साइंस सेंटर भी होगा। जबलपुर के ट्राफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुये रेल्‍वे स्‍टेशन से ग्‍वारीघाट तक और सिविक सेंटर से आधारताल तक रोप वे बनाने का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। वाराणसी के बाद जबलपुर दूसरा शहर होगा जहां रोप वे के माध्‍यम से आवागमन होगा। उन्‍होंने कहा कि विकास एक प्रक्रिया है और यह होते रहना चाहिए। इसके लिये 2 साल पहले ही रेल्‍वे स्‍टेशन को भव्‍य रूप में लाने का विचार आया था और अब इसके पुनर्निर्माण के लिये 460 करोड़ स्‍वीकृत भी कराया। यह रेल्‍वे स्‍टेशन जबलपुर एयरपोर्ट से भी भव्‍य और सुंदरतम होगा। जहां यात्रियों की सुविधाओं के लिये 30 लिफ्ट व 24 एक्‍सलेटर बनाये जायेंगे। उन्‍होंने कहा कि जबलपुर के विकास के लिये संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। विकास की यह यात्रा में जबलपुर अत्‍याधुनिक विकसित शहर के रूप में हम सबके सामने आयेगा। राज्‍य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिकी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि रेल्‍वे के विकास के साथ-साथ देश के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हो। मध्‍यप्रदेश में रेल के सर्वांगीण विकास, अमृत स्‍टेशन स्‍कीम के अंतर्गत स्‍टेशन उन्‍नयन से यात्रियों की सुविधा में बढ़ोत्‍तरी होगी। रेल्‍वे के जीएम श्रीमती शोभना बंधोपाध्‍याय ने कहा कि पश्चिम मध्‍य रेल्‍वे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम मध्‍य रेल्‍वे द्वारा 2047 का विकसित रेल के संबंध में स्‍कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन पर उन्‍हें प्रशस्ति पत्र व पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्‍थानीय स्‍तर पर जबलपुर रेल्‍वे स्‍टेशन के विकास की सौगातों का शिलान्‍यास व लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक श्री अजय विश्‍नोई, श्री सुशील इंदु तिवारी, श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे, श्री संतोष वरकड़े व श्री नीरज सिंह उपस्थित थे। साथ ही महापौर जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, पूर्व विधायक श्री अंचल सोनकर, नगर निगम जबलपुर के अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री रानू तिवारी, श्री रत्‍नेश सोनकर, डीआरएम श्री विवेक शील सहित रेल्‍वे के अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें