Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: जबलपुर,श्रावण माह के द्वितीय सोमवार निकाली जाने वाली संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने आज खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का किया भ्रमण

Aditi News Team

Sat, Jul 15, 2023
श्रावण माह के द्वितीय सोमवार निकाली जाने वाली संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने आज खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का किया भ्रमण मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को बैरिकेटिंग, वैकल्पिक मार्ग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश द्वितीय सावन सोमवार के अवसर पर संस्कार कांवड यात्रा दिनॉक 17-7-2023 को प्रातः 7 बजे मॉ नर्मदा तट ग्वारीघाट से निकाली जावेगी जो बादशाह हलवाई मंदिर, रामपुर चौक, छोटी लाईन फाटक चौराहा, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, सराफा चौक, बेलबाग तिराहा, घमापुर चौक, कांचघर चौक, सतपुला ब्रिज, पनेहरा पैट्रोलपंप, गोकलपुर, रांझी, खमरिया बाजार होते हुये मटामर स्थित कैलाशधाम में समाप्त होगी। संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 15-7-2023 को दोपहर 1 बजे कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा व्यवस्थाओं के सम्बंध मे खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंंिदर का भ्रमण करते हुये मौके पर उपस्थित अपर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीणा (भा.प्र.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, एस.डी.एम. श्री पी.के. सेन गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार, तथा थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे , थाना प्रभारी पनागर श्री रीतेश पाण्डे, थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेव राम साहू, थाना प्रभारी यातायात घमापुर श्रीमति पल्लवी पाण्डे को वैकल्पिक मार्ग, आवश्यक वेरी कटिंग आदि व्यवस्थाओं के सम्बंध में निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें