Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: रायसेन,नगर पालिका अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने बसों को हरी झण्डी दिखाकर यात्रियों को कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
https://youtu.be/H0cE5QgDTCE नगर पालिका अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने बसों को हरी झण्डी दिखाकर यात्रियों को कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना,यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत रायसेन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनयोजना के तहत कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा पर जा रहे रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे द्वारा रायसेन स्थित वन परिसर में हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। इसके पूर्व उन्होंने तीर्थ यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। बसों के माध्यम से तीर्थ यात्री भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा वहां से ट्रेन द्वारा कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा के रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों के साथ शासकीय अनुरक्षकों को भी भेजा गया है। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 16 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही असम में कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए जिले के 300 यात्री चयनित हुए हैं, जो की तहसील मुख्यालयों से बसों के माध्यम से भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा यहां सभी एक साथ ट्रेन से कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की है । हिंदू धर्म में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। एक निश्चित आयु पूरी करने के बाद हर वृद्ध के मन में तीर्थ यात्रा की इच्छा बनी रहती है। कई बार पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक कारणों से वृद्ध तीर्थ यात्रा से वंचित रह जाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ने वृद्ध जनों की इन सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा की सुविधा दी जा रही है। आज रायसेन जिले के कलेक्टर श्री अरविंद कुमार जी दुबे के मार्गदर्शन में, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के लाभार्थियों को टिकट देकर तीर्थ-यात्रीयो को असम के गवाहाटी शहर के पहाड़ों में स्थित कामाख्या देवी के दर्शन के लिए हरी झंडी बताकर बसों को रवाना किया कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने सभी वृद्धजन की मंगलमय यात्रा की कामना की है । असम के गुवाहाटी शहर में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर देवी उपासना का दुर्लभ शक्तिपीठ है। यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं । रिपोर्टर -कमर राणा रायसेन

Tags :

जरूरी खबरें