: कुंडलपुर में माघ मेला एवं वार्षिक आमसभा का आयोजन
Tue, Feb 13, 2024
कुंडलपुर में माघ मेला एवं वार्षिक आमसभा का आयोजनकुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में वार्षिक माघ मेला का आयोजन 20 से 24 फरवरी तक आयोजित है ।इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर सार्वजनिक न्यास 17 ह के सामान्य सभा के सदस्यों की वार्षिक आम सभा की बैठक 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को दोपहर 12:30 बजे स्थानीय विद्या भवन कुंडलपुर क्षेत्र में आयोजित की गई है ।जिसमें सामान्य सभा के सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय है ।बैठक में विषय सूची अनुसार प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर दोपहर 3:00 बजे से विमानोत्सव एवं जलविहार का कार्यक्रम आयोजित है। रात्रि में भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी।
: गाडरवारा,शोकलपुर में बसंत पंचमी को होगा निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार
Tue, Feb 13, 2024
बसंत पंचमी को होगा निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवित संस्कारमाघ शुक्ल पंचमी को शुक्लेश्वर तीर्थ (सोकलपुर ) स्थित संस्कृत पाठशाला में विधि-विधान से विप्र बालकों को यज्ञोपवित संस्कार ॐ यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं प्रजापतेर्यत्सहजं पुरस्तात् ।
आयुष्यमग्र्यं प्रतिमुञ्चशुभ्रं यज्ञोपवीतंमस्तु तेजः ।सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से 10वां संस्कार है उपनयन संस्कार। जनेऊ में तीन सूत्र होते हैं। ये तीन सूत्र तीन देवता के प्रतीक हैं यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश। यह संस्कार करने से बालक को बल, यश ,ऊर्जा और तेज की प्राप्ति होती है। यही नहीं, बालक में आध्यात्मिक भाव जागृत होता है। तपोनिष्ठ संत श्री श्री १०८ श्री कमल नयन दास जी की दिव्य उपस्थिति में उपनयन संस्कार किया जा रहा है आप सभी से आग्रह है कि आप अपने 08 वर्ष पूर्ण कर चुके बालक जिनका अभी तक यज्ञोपवित संस्कार नहीं हुआ है उन्हें लेकर सोकलपुर उपस्थित होकर इस अति आवश्यक संस्कार में शामिल होवें पूजन की सम्पूर्ण व्यवस्था महासभा की ओर से रहेगी।यह कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण महासभा एवं संस्कृत पाठशाला सोकलपुर द्वारा माघ शुक्ल पंचमी (14 फरवरी 2024),दिन बुधवार समय-दोपहर 12 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। विशेष आग्रह आप अपने बालक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक् 13/02/24 की शाम तक इन नम्बरो पर काल कर अवगत करा दे 9685174085 ,94258 37394, 94256 78045,*स्थान-संस्कृत पाठशाला, सोकलपुर*
: गाडरवारा, माँ नर्मदा जी की कल बसंत पंचमी को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा,
Tue, Feb 13, 2024
कल बसंत पंचमी को निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा,क्षेत्र की समृद्धि और लोककल्याण की होगी मनोकामना।
गाडरवारा। माँ नर्मदा जंयती महोत्सव के अंतर्गत विगत वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी कन्या भोज, विशाल भंडारा एवं बसंत पंचमी पर क्षेत्र की समृद्धि और लोककल्याण की मनोकामना के उद्देश्य को लेकर चुनरी अर्पण यात्रा कल बसंत पंचमी पर दोपहर 2 बजे से स्थानीय छिड़ाव घाट नदी मोहल्ले के मां नर्मदा मंदिर से निकाली जाएगी। जो कि नगर के चौकी, चावड़ी, महावीर भवन, शक्ति चौक, सब्जी मंडी, पुरानी गल्ला मंडी, झंडा चौक होते हुए पुनः छिडाव घाट नर्मदा मंदिर में यात्रा का संपन्न होगा। तदपश्चत महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा। यात्रा में 251 मीटर की चुनरी, मां सरस्वती की झांकी, मां नर्मदा की प्रतिमा एवं कलश के साथ डीजे बैंड बाजे सम्मलित होगे। इस अवसर पर मां नमामि नर्मदा भक्त समिति ने समस्त जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्वजातीय संगठन प्रमुख एवं नर्मदा भक्तों से विशेष उपस्थिति की अपील की है।