: करेली, विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा निकाली गई
Mon, Aug 21, 2023
विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा निकाली गईकरेली। पिछले सात वर्षो से विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा निकाली जाती रही है l पुनः इस बर्ष भी बड़े धूमधाम से 21 अगस्त सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली कांबड़ पैदल यात्रा सतधारा बरमान घाट से प्रारंभ होकर 16 किलोमीटर पैदल चलकर बम बम भोले ,हर हर महादेव के जय घोष के साथ मनोकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान भोलेनाथ मनोकामेश्वर महादेवको पवित्र कावड़ का नर्मदा जल अर्पित किया गया l यह यात्रा सुबह 6.30 से 8 बजे से यात्रा कमानिया गेट के सामने मंदिर से बसों के द्वारा सतधारा घाट गई ।सभी हजारों कावंडियो ने एक साथ संकल्प लेकर यात्रा आरंभ की। इस यात्रा में मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही l यात्रा करेली में आकर श्री मनोकामेश्वर महादेव को जल अर्पित किया । जल अर्पित कर भंडारा प्रसादी गांधी भवन करेली किया l यह यात्रा श्री रूद्र सेना समिति करेली के तत्वाधान में निकाली गई l जल अभिषेक चढ़ाने की व्यवस्था प्रेस परिषद करेली के पदाधिकारी ,सदस्यो के द्वारा की गई l पुलिस थाना करेली का भी सहयोग रहा l
: गाडरवारा, संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन
Sat, Aug 19, 2023
संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन
गाडरवारा। नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत समापन हो गया । श्रीमद भागवत कथा में कथाव्यास पंडित अभिषेकाचार्य भार्गव ने पंडित बालमुकुन्दाचार्य जी के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा के प्रवचन देते हुए श्रीमद भागवत महात्म् कथा, भक्ति महिमा, कथा श्रवण विधि, कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र, पुरज्जल उपाख्यान,भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, अजामिल चरित्र,समुद्र मंथन, द्वादश अवतार कथा, श्री कृष्ण जन्म, बाललीला,गोवर्धन लीला, महारस,उद्धव गोपी संवाद, कृष्ण रुक्मणि विवाह, फूलों की होली, गुरूमहिमा,सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं शुकदेव पूजन आदि प्रसंगों पर संगीतमय भागवत सुनाई। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन पंडित कमलेश भार्गव के सतत मार्गदर्शन में श्रीमद भागवत कथा में प्रतिदिन आरती एवं प्रसादी का वितरण भी किया गया ।कथा में अनेक श्रद्धालुओ ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ लिया ।
: करेली,विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा
Fri, Aug 18, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली
विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा
करेली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मनोकामेश्वर कावड़ यात्रा बड़े धूमधाम से 21 अगस्त सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी यात्रा सतधारा बरमान घाट से प्रारंभ होकर मनोकामेश्वर महादेव मंदिर आएगी यहां पर भगवान भोलेनाथ मनोकामेश्वर महादेवको पवित्र कावड़ का नर्मदा जल अर्पित किया जाएगा आप सभी इस महान उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और जीवन को धन्य बनाएं ।सुबह 6.30 से 8 बजे से यात्रा कमानिया गेट के सामने मंदिर से बसों के द्वारा सतधारा घाट जायेगी ।सभी कावड़िए एक साथ संकल्प लेकर यात्रा आरंभ करेंगे।यात्रा करेली आकर श्री मनोकामेश्वर महादेव को जल अर्पित करेंगे ।11 से 3 बजे तक भंडारा प्रसादी गांधी भवन करेली में होंगा lश्री रूद्र सेना समिति करेली ने सभी भक्त जनों की उपस्थिति की अपील की है l